नमस्कार, आइए जानते हैं सुबह 11 बजे तक की हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ़ समेत देश और दुनिया की 10 बड़ी खबरें… 1 पानीपत में युवक की हत्या, खेतों में ​​​​​पड़ा मिला शव हरियाणा के पानीपत में युवक की हत्या कर दी गई। दरअसल, युवक रात को खेतों में जाने के लिए घर से निकला और सुबह तक वापस नहीं लौटा। अगले दिन लोगों ने उसके परिजनों को खेतों के पास एक शव पड़ा होने की सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। जहां उन्हें उनका बेटा घायल अवस्था में मृत मिला। पास में ही पड़ोसी की चप्पलें और उसकी बाइक के कुछ टूटे हुए टुकड़े मिले। पढ़ें पूरी खबर… 1. केजरीवाल को SC से अंतरिम जमानत मिली, ED की गिरफ्तारी को चुनौती दी थी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई। हालांकि CBI केस में वह अभी जेल में रहेंगे। केजरीवाल ने शराब नीति घोटाले के तहत मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की गिरफ्तारी को चुनौती दी थी। जांच एजेंसी ने 21 मार्च को केजरीवाल को अरेस्ट किया था। केजरीवाल की इस याचिका पर 17 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी। तब SC ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। साथ ही कहा था कि केजरीवाल जमानत के लिए ट्रायल कोर्ट जा सकते हैं। इससे पहले 9 अप्रैल को दिल्ली HC ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को सही ठहराया था। पढ़ें पूरी खबर… 3. पंजाब में खालिस्तान समर्थक MP अमृतपाल का भाई नशे समेत गिरफ्ताक, जालंधर पुलिस ने पकड़ा पंजाब में पुलिस ने खालिस्तान समर्थक खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल के भाई हरप्रीत सिंह को आइस (ड्रग्स) समेत गिरफ्तार किया है। अमृतपाल पंजाब में नशा विरोधी मुहिम चलाकर सुर्खियों में आया था। अमृतपाल के भाई हरप्रीत सिंह से 5 ग्राम आइस बरामद की गई है। हरप्रीत से बरामद ड्रग मेथैम्फेटामाइन बताई जा रही है। इसके बाद उसका देर रात को ही मेडिकल भी कराया गया। सूत्रों का यह भी कहना है कि जिस वक्त उसे पकड़ा गया, वह नशे में था। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वहीं पुलिस ने इस पूरे मामले की वीडियोग्राफी भी की है। पढ़ें पूरी खबर… 4. अनंत-राधिका की शादी आज: बारात दोपहर 3 बजे जियो सेंटर पहुंचेगी; रात 9.30 बजे फेरे मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी आज राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। दैनिक भास्कर को मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई के BKC में दोपहर 3 बजे बारात इकट्ठा होगी। सबसे पहले साफा बांधने की रस्म निभाई जाएगी। इसके बाद ‘मिलनी’ की रस्म होगी। ‘मिलनी’ की रस्म के बाद रात 8 बजे वरमाला होगी। वहीं लग्न, सात फेरे और सिंदूर दान की रस्म रात 9.30 बजे से शुरू होंगी। शादी की थीम बनारस के यशोगान पर रखी गई है। स्टाइलिंग में इंडियन टच पर फोकस रहेगा। पढ़ें पूरी खबर… 5. करनाल में अंधे दंपती के साथ धोखाधड़ी, बच्चा गोद देने के नाम पर लिए 1.30 लाख हरियाणा में करनाल के रामनगर में अंधे दंपती के साथ बच्चा गोद दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने उनसे 1.30 लाख रुपये ले लिए थे, लेकिन न तो बच्चा गोद दिलाया और न ही पैसे वापस किए। जिसके बाद पीड़ितों ने मामले की शिकायत रामनगर थाने में की और शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर… 6. नेपाल में लैंडस्लाइड से त्रिशुली नदी में गिरी 2 बसें: 60 यात्री लापता, 2 ने कूद कर जान बचाई नेपाल में भारी बारिश के बीच शुक्रवार सुबह एक हाईवे पर लैंडस्लाइड के चलते 2 बसें त्रिशुली नदी में गिर गई। घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों के मुताबिक, दोनों बसों में चालकों सहित कुल 63 लोग सवार थे। हादसे के बाद करीब 60 लोग लापता हैं। नेपाली मीडिया हाउस काठमांडू पोस्ट के मुताबिक एक बस के ड्राइवर की मौत की पुष्टि हो गई है। जबकि 2 लोगों ने बस से कूद कर जान बचाई। नेपाल में बारिश और खराब मौसम के चलते पिछले 7 दिनों में 62 लोगों की मौत हुई है। पढ़ें पूरी खबर… 7.पंजाब में प्रोमोशन के लंबित मामलों पर आदेश जारी, सरकार ने 1 महीने में निपटाने को कहा पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों में कर्मचारियों या अधिकारियों की पदोन्नति के सभी लंबित मामले एक महीने में पूरे कर लिए जाएंगे। इस मामले को लेकर कार्मिक विभाग सख्त हो गया है। विभाग ने इस संबंध में सभी विभागों के प्रमुखों को पत्र भेजकर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं। वहीं, मामलों के निपटारे के बाद उन्हें सरकार को रिपोर्ट भी देनी होगी। जालंधर उपचुनाव संपन्न होने के बाद राज्य सरकार एक्टिव मोड में आ गई है। पढ़ें पूरी खबर… 8. गुजरात में 10 वेकैंसी के लिए 1800 लोग पहुंचे, धक्का-मुक्की में स्टील की रेलिंग टूटी गुजरात की थरमैक्स कंपनी ने अंकलेश्वर के लॉर्ड्स प्लाजा होटल में वैकेंसी निकाली थी। 10 खाली पदों के लिए 1800 लोग इंटरव्यू देने पहुंचे। भीड़ ज्यादा थी, तो लोग रेलिंग के पास खड़े हो गए। अंदर जाने के लिए धक्का-मुक्की होने लगी। तभी रेलिंग टूट गई और कई लोग नीचे गिर गए। इस घटना को कांग्रेस ने बढ़ती बेरोजगारी और भाजपा के गुजरात मॉडल की विफलता का सबूत बताया है। कांग्रेस ने X पर एक पोस्ट में कहा कि वीडियो ने पार्टी के प्रचारित गुजरात मॉडल को उजागर कर दिया है। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा इस बेरोजगारी मॉडल को पूरे देश पर थोप रही है। पढ़ें पूरी खबर… 9. हिमाचल हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस राजीव शकधर होंगे, सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने की सिफारिश दिल्ली हाईकोर्ट से वरिष्ठ जज जस्टिस राजीव शकधर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस होंगे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने राजीव शकधर को हिमाचल का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है। वह, न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव की जगह लेंगे। जस्टिस रामचंद्र राव को हिमाचल से झारखंड हाईकोर्ट ट्रांसफर किया गया है। मई 2023 में हिमाचल के चीफ जस्टिस बने एमएस रामचंद्र राव अब झारखंड हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश बनाए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर… 10. उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, बद्रीनाथ रूट 3 दिन से बंद; UP के 800 गांवों में बाढ़ उत्तराखंड में लगातार पांच दिन चली बारिश के बाद बार-बार लैंडस्लाइड के चलते 200 सड़कें बंद हैं। सबसे खराब हालात बद्रीनाथ रूट पर है, जहां 22 जगह लैंडस्लाइड से चार धाम यात्रा मार्ग 3 दिन से बंद है। 4,000 श्रद्धालु फंसे हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के 800 गांवों में बाढ़ के हालात हैं। गांव डूब गए हैं। लोग घर छोड़ने को मजबूर हैं। NDRF और SDRF की टीमें रेस्क्यू में लगी हैं। बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 24 घंटे में 23 लोगों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…

Spread the love

By