हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए इनेलो और बसपा ने गठबंधन कर लिया है। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओम प्रकाश चौटाला और बसपा सुप्रीमो मायावती के बीच हाल ही में हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। बसपा 37 सीटों पर और इनेलो 53 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। अभय चौटाला गठबंधन के नेता होंगे। गठबंधन का ऐलान करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि ये गठबंधन स्वार्थ के लिए नहीं बल्कि लोगों की इच्छाओं के अनुसार किया गया है। बीजेपी और कांग्रेस ने देश को लूटा है। चौटाला ने कहा हम गैर बीजेपी और गैर कांग्रेस गठबंधन करेंगे और सरकार बनाएंगे। वहीं, बसपा के नेशनल कोआर्डिनेटर और मायावती के उत्तराधिकारी आकाश आनंद ने कहा कि अगर सरकार बनती है तो अभय चौटाला मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। INLD और BSP के बीच तीसरी बाद गठबंधन दरअसल, हरियाणा में ये तीसरी बार है जब बसपा और इनेलो दोनों दल साथ आ रहे हैं। साल 1996 के लोकसभा चुनाव के दौरान इंडियन नेशनल लोकदल और बसपा के बीच पहली बार गठबंधन हुआ था। इस साल INLD ने सात और BSP ने तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था। दोनों दलों के बीच दूसरी बार गठबंधन साल 2018 में हुआ था। मगर यह गठबंधन विधानसभा चुनाव से पहले ही टूट गया था। पढ़ें पूरी खबर वेदांता समूह का हरियाणा सरकार से MoU हरियाणा सरकार ने वेदांता समूह के साथ एक MoU ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत वेदांता समूह हरियाणा में पशु कल्याण के लिए 100 करोड़ रुपए का निवेश करेगा। वेदांता समूह ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। सीएम सैनी की मौजूदगी में इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। हरियाणा CM सैनी का गुरुग्राम-दिल्ली दौ, T-20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के चहल से मिले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी गुरुग्राम और दिल्ली दौरे पर हैं। गुरुग्राम में सीएम नायब सैनी ने T-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य युजवेंद्र चहल से मुलाकात की। सीएम ने उन्हें मेडल और स्मृति चिह्न पहनाकर सम्मानित किया। चहल से उन्होंने स्थानीय युवाओं को क्रिकेट के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए चर्चा की। सीएम ने इस दौरान वेदांता ग्रुप के साथ हरियाणा सरकार का MOU साइन किया। वेदांता ग्रुप हरियाणा में पशु कल्याण के लिए 100 करोड़ रुपए का निवेश करेगा पढ़ें पूरी खबर पंजाब लौटेंगे रूस में फंसे युवा, PM मोदी के हस्तक्षेप के बाद गतिविधियां शुरू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्तक्षेप के बाद रूसी सेना में जबरन भेजे गए भारतीय युवाओं की वापसी को लेकर कार्रवाई तेज हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ इस मुद्दे को उठाने के बाद पीड़ितों के घर पर हलचल बढ़ने लगी है। केंद्रीय सुरक्षा खुफिया एजेंसियों ने रूस में फंसे हुए गगनदीप सिंह के पैतृक गांव देहरीवाल किरण का दौरा किया है पढ़ें पूरी खबर