हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला के नादौन में आज सुबह तीन अलग-अलग ठिकानों पर फिर से इनकम टैक्स (IT) की रेड पड़ी है। यह रेड दो क्रशर मालिक और एक रिजॉर्ट संचालक के प्रतिष्ठानों पर है। इनके आवास के बाहर CRPF जवानों का पहरा है और भीतर इनकम टैक्स के अधिकारी-कर्मचारी दस्तावेज खंगाल रहे हैं। हमीरपुर जिले में एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार IT की रेड से व्यापारियों व कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। बीते सप्ताह भी हमीरपुर जिले में 9 जगह पर इनकम टैक्स की रेड पड़ी थी और लगातार 35 घंटे तक टीम ने दस्तावेज खंगाले। अब सप्ताह के भीतर ही IT डिपार्टमेंट के निशाने पर दो क्रशर और एक रिजॉर्ट मालिक आ गए हैं। सीएम का गृह जिला है नादौन नादौन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का ग्रह विधानसभा क्षेत्र है। इन दिनों हिमाचल में तीन सीटों पर विधानसभा उप चुनाव चल रहे है। इसलिए कई तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। जिन लोगों के ठिकानों पर रेड पड़ी है, उनका झुकाव सत्ता पक्ष के साथ बताया जा रहा है। हालांकि इनमें कोई भी सीधे तौर पर राजनीति से जुड़ा नेता नहीं है। क्रशर मालिक शिकंजे में मुख्यमंत्री सुक्खू और विपक्ष के नेता क्रशर को लेकर एक दूसरे पर तीखे आरोप लगाते रहे हैं। इसलिए इस रेड को भी नेताओं की बयानबाजी से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि इनकम टैक्स अधिकारी अभी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। इनकी रेड पूरी होने के बाद ही कुछ स्थिति स्पष्ट हो पाएंगी। जमीन खरीद फरोख्त पर निशाना धर्मशाला के कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा ने पिछले दिनों जिन मुद्दों को उठाया था, उसी लाइन पर यह छापेमारी की जांच की लाइन दिखने लगी है। हमीरपुर में जिन सर्राफा व्यापारियों के आवासों और दुकानों पर दो दिनों तक जांच चली थी, वहां से भी कुछ पुख्ता सबूत इनकम टैक्स के हाथ लगे हैं। अब यह दूसरी कड़ी थी। इसी के साथ जोड़ी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक सत्ता पक्ष को किसी न किसी तरीके से इस सारे चक्रव्यूह में पकड़ने का माहौल अब दिखने लगा है।