हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर 7वें चरण में 1 जून की शाम 6 बजे वोटिंग पूरी हो गई। नतीजे 4 जून को आएंगे। उससे पहले यहां किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं, इसके एग्जिट पोल थोड़ी देर में आएंगे। प्रदेश की चारों सीटों पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। यहां मंडी सीट से भाजपा ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट तो कांग्रेस ने मंत्री विक्रमादित्य को उतारकर मुकाबला दिलचस्प बना दिया है। हिमाचल में पिछले 2 चुनाव में चारों की चारों सीटें BJP ने जीती
​​​​​​पिछले 2 चुनाव 2014 और 2019 में हिमाचल की चारों की चारों सीटें भाजपा जीतती आई है। 2019 के चुनाव में भाजपा का वोट शेयर बढ़ा था, जबकि कांग्रेस का कम हुआ था। भाजपा का वोट शेयर 70% तो वहीं कांग्रेस का वोट शेयर 27% रहा था। इस चुनाव में हमीरपुर सीट से अनुराग ठाकुर, मंडी से रामस्वरूप शर्मा, कांगड़ा से किशन कपूर और शिमला से सुरेश कश्यप जीते थे। मंडी सीट पर 2021 में रामस्वरुप शर्मा के निधन के बाद उपचुनाव हुआ था। जिसमें कांग्रेस की प्रतिभा सिंह जीती थीं।

Spread the love

By