हिमाचल प्रदेश के पहाड़ भी अब पसीना-पसीना होने लगे हैं। प्रदेश के 7 जिलों में बीते कल हीट-वेव महसूस की गई। आज के लिए भी मौसम विभाग (IMD) ने लू चलने की चेतावनी दे रखी है। इसे देखते हुए लोगों को अधिक धूप में बाहर नहीं निकलने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। कुछेक स्थानों पर हल्की बारिश का भी पूर्वानुमान है। मगर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में आज सुबह से ही धूप खिली हुई है। IMD के अनुसार, आज भी बिलासपुर, शिमला, कांगड़ा, सोलन, ऊना, मंडी, हमीरपुर और सिरमौर के कुछेक क्षेत्रों में हीट वेव चल सकती है। इस बीच हमीरपुर के नेरी का तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गाय है। प्रदेश के 5 शहरों का तापमान 40 डिग्री पार और 11 शहरों का पारा 35 से 40 डिग्री के बीच हो गया है। ऊना का तापमान 43.6 डिग्री, बिलासपुर का 42.8 डिग्री, बरठी का 40.7 डिग्री और धौलाकुंआ का पारा 42.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। आज भी सुबह से ही प्रदेशभर में धूप खिली हुई है। इससे दोपहर तक अधिकांश शहरों के तापमान में और उछाल आएगा। भीषण गर्मी की वजह से खासकर प्रदेश के मैदानी इलाकों में लोग बेहाल हो गए है। कामकाजी लोग और किसान अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे है। लोगों के पेयजल स्त्रोत सूखने लगे है। इससे किसानों की नगदी फसलों को नुकसान हो रहा है। पेयजल की भी कमी होने लगी है। अभी और बढ़ेगा पारा प्रदेश में बारिश नहीं हुई तो तापमान और बढ़ेगा। IMD के अनुसार, दो दिन पहले वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) एक्टिव होने का अनुमान था। मगर अब यह कमजोर पड़ रहा है। हालांकि आज कुछेक स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान है। शिमला में रिकॉर्ड टैंपरेचर से 3 डिग्री नीचे पारा देशभर में मशहूर पर्यटन स्थल शिमला, नारकंडा, कुफरी और मनाली में इन दिनों सुहावना मौसम रहता था। मगर इन जगह पर भी तापमान में उछाल आया है। शिमला का तापमान नॉर्मल से 5 डिग्री अधिक के उछाल के साथ 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। शिमला का आज तक का रिकॉर्ड टैंपरेचर 14 साल पहले यानी 27 मई 2010 को 32.4 डिग्री सेल्सियस था। उधर, मनाली का पारा भी नॉर्मल से 3.6 डिग्री के उछाल के साथ 28.6 डिग्री, कुफरी का 24.9 डिग्री और नारकंडा का भी 24.2 डिग्री पहुंच गया है। लू से बचने को ये तरीके अपनाए