हिमाचल प्रदेश में बीते तीन-चार दिन तक बारिश के बाद मौसम साफ हो गया है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आज सुबह से ही धूप खिली हुई है। मौसम विभाग (IMD) की माने तो 16 मई तक प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा। इससे तापमान में उछाल आएगा और गर्मी बढ़ेगी। IMD के अनुसार, 17 मई से मौसम दोबारा करवट बदलेगा। फ्रेश-वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से पहाड़ों पर 19 मई तक दोबारा बारिश के आसार बन रहे हैं। वहीं बीते सप्ताह हुई बारिश के बाद प्रदेश में मौसम सुहावना बना हुआ है। लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों पर बीती रात को ताजा हिमपात और अन्य क्षेत्रों में बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। औसत से 1.7 डिग्री नीचे गिरा तापमान प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान नॉर्मल 1.7 डिग्री नीचे गिर गया है। कई शहरों का न्यूनतम पारा नॉर्मल से 7 डिग्री तक नीचे गिरा है। सबसे ज्यादा गिरावट मनाली और हमीरपुर के तापमान में आई है। हमीरपुर का तापमान नॉर्मल से 6.5 डिग्री की गिरावट के बाद 12.5 डिग्री सेल्सियस रह गया है। मनाली में लौटी ठंड, 2.8 डिग्री तक लुढ़का दुनियाभर में मशहूर पर्यटन स्थल मनाली में सुबह-शाम ठंड लौट आई है। मनाली का न्यूनतम तापमान नॉर्मल से 5.6 डिग्री नीचे गिरने के बाद 2.8 डिग्री सेल्सियस रह गया है। उधर, केलांग का पारा 0.7 डिग्री सेल्सियस, कुकुमसैरी का 0.6 डिग्री रह गया है।

Spread the love

By