शिमला जिले में ठियोग के मत्याना ने बुधवार की सुबह गोलीकांड हो गया। जिसमें तीन व्यक्ति घायल हो गए। दो घायलों को सिविल अस्पताल ठियोग में प्राथमिक उपचार देने के बाद IGMC शिमला रेफर किया गया, जबकि तीसरा घायल ठियोग में उपचाराधीन है। पुलिस ने गोली चलाने वाले आरोपी को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, ​मत्याना के शड़ी गांव में जमीनी विवाद में ध्यान सिंह नाम के व्यक्ति ने तीन सदस्य पर गोली चला दी, जो उनके पांव व टांग में लगी है। इससे तीनों की हालत खतरे से बाहर है। बताया जा रहा है कि ध्यान सिंह और उसके भाई का परिवार अलग अलग रहता है। मगर दोनों परिवारों में काफी समय से जमीनी विवाद चल रहा है। इससे पहले भी कई बार दोनों परिवारों की आस में बहस होती रही है। आज सुबह पौने 10 बजे के करीब भी दोनों परिवार जमीनी विवाद में आपस में उलझ गए और इस दौरान ध्यान सिंह गोली दाग दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और ग्रामीणों व लड़ने वाले दोनों परिवारों से पूछताछ कर रही है। मौके पर पहुंची पुलिस SHO ठियोग धर्मसेन ने बताया कि गोली चलाने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। घायलों को अस्पताल में उपचार चल रहा और किस बात को लेकर झगड़ा हुआ, यह पूछताछ की जा रही है।

Spread the love

By