हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू आज दिल्ली जाएंगे। CM सुक्खू दिल्ली में 2 लोकसभा और 6 विधानसभा सीटों के टिकट पर सीनियर लीडर के साथ चर्चा करेंगे। शाम के वक्त स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग प्रस्तावित है। इससे पहले दिल्ली में आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) का SC-ST के सशक्तिकरण को लेकर कॉन्क्लेव है। स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग कॉन्क्लेव पर निर्भर करेगी। यानी कॉन्क्लेव जल्दी खत्म हुआ तो शाम को स्क्रीनिंग कमेटी मीटिंग में विधानसभा उप चुनाव के लिए छह सीटों पर प्रत्याशियों का पैनल तय किया जाएगा। CEC में कल दो लोकसभा टिकट तय होंगे कॉन्क्लेव के कारण ही आज के लिए प्रस्तावित केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की मीटिंग अब कल होगी। इसमें हमीरपुर और कांगड़ा लोकसभा सीट के प्रत्याशी तय किए जाएंगे। हमीरपुर से कांग्रेस आस्था अग्निहोत्री को चुनाव लड़ाना चाहती है, लेकिन आस्था इनकार कर चुकी हैं। ऐसे में अब डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को हमीरपुर सीट से चुनाव लड़ाए जाने की चर्चा है। मुकेश भी यदि चुनाव लड़ने से मुकर जाते हैं तो सत्तपाल रायजादा का हमीरपुर सीट से चुनाव लड़ना तय है। कांगड़ा में बाली, आशा, पाल और डा. शर्मा रेस में वहीं कांगड़ा सीट से कांग्रेस आरएस बाली, आशा कुमार, जगजीवन पाल और डा. राजेश शर्मा में से किसी एक को प्रत्याशी बना सकती है। बाली का नाम सबसे आगे है। मगर बाली चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं है। इन 4 साटों के टिकट को लेकर उलझन में कांग्रेस विधानसभा उप चुनाव की बात करें तो बड़सर, गगरेट, सुजानपुर और लाहौल स्पीति के टिकट पर कांग्रेस उलझन में है। हालांकि कुटलैहड़ में विवेक शर्मा और धर्मशाला में पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी का टिकट लगभग फाइनल माना जा रहा है। चार सीटों पर अब ताजा सर्वे रिपोर्ट के आधार पर कांग्रेस अपने प्रत्याशी तय करेगी। ​​​​​​बड़सर में डोगरा के अलावा दो और दावेदार रेस में बड़सर में चर्चा पूर्व विधायक मंजीत सिंह डोगरा के नाम की है। सूत्र बताते हैं कि पार्टी संजीव शर्मा पर भी दांव खेल सकती है, क्योंकि 2022 के विधानसभा चुनाव में संजीव शर्मा ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और शानदार प्रदर्शन करते हुए 15252 वोट हासिल किए थे। वहीं मंजीत डोगरा दो बार विधायक रह चुके हैं। बड़सर से ज्ञान चंद का नाम भी टिकट दावेदारों की रेस में है। गगरेट में कालिया-जसवाल रेस में गगरेट विधानसभा सीट से कांग्रेस पूर्व विधायक राकेश कालिया को कांग्रेस टिकट दे सकती है। यहां पर पूर्व विधायक कुलदीप कुमार और जिला परिषद सदस्य रहे रमन जसवाल भी टिकट दावेदारों की रेस में है। सुजानपुर में पठानिया के नाम की चर्चा सुजानपुर सीट पर पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया​​​​​​, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश ठाकुर और रविंद्र वर्मा का नाम टिकट दावेदारों की रेस में है। कुलदीप पठानिया वर्तमान में कांगड़ा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन भी हैं। वह बमसन से पूर्व में विधायक रह चुके हैं। लाहौल स्पीति में सबसे ज्यादा असमंजस लाहौल स्पीति सीट पर टिकट को लेकर सबसे ज्यादा असमंजस की स्थिति बनी हुआ है। कुछ शीर्ष नेता यहां से BJP के बागी डॉ. रामलाल मारकंडा को टिकट देना चाहते हैं, लेकिन स्थानीय नेता मारकंडा का विरोध कर रहे हैं। ऐसे में अब पार्टी प्रवक्ता अनिल सहगल, जिला परिषद चेयरमैन अनुराधा राणा और पूर्व विधायक रघुवीर सिंह ठाकुर का नाम भी चर्चा में है। कुटलैहड़ में विवेक का टिकट फाइनल ऊना जिला की कुटलैहड़ सीट पर विवेक शर्मा और कांगड़ा की धर्मशाला सीट से देवेंद्र जग्गी की नाम लगभग फाइनल है। इनके टिकट पर अब केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) में मुहर लगनी बाकी है। धर्मशाला में बीजेपी के बागी राकेश चौधरी, हरभजन भी टिकट दावेदार माने जा रहे हैं।

Spread the love

By