हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा। इससे पहाड़ों पर बारिश बर्फबारी के आसार बन रहे है। मौसम विभाग (IMD) की माने तो अगले पांच दिनों में बेक टू बेक दो WD एक्टिव होंगे। पहला WD आज सक्रिय होगा। मगर यह कमजोर होगा। इससे आज और कल कुछेक स्थानों पर ही हल्की बारिश हो सकती है। दूसरा स्ट्रांग WD 13 अप्रैल से एक्टिव होगा। इससे अगले 72 घंटे तक प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश और अधिक ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी का पूर्वानुमान है। IMD ने 13 अप्रैल से अगले तीन दिन तक कुछेक क्षेत्रों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। इस दौरान प्रदेश के मैदानी इलाकों में बारिश के साथ साथ ओलावृष्टि, आंधी-तूफान चल सकता है, जबकि चंबा, कुल्लू, लाहौल स्पीति और किन्नौर के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। ऐसे में बारिश-बर्फबारी के तापमान में फिर से गिरावट आएगी। एक सप्ताह से खिली धूप से तापमान में उछाल प्रदेश में बीते एक सप्ताह से खिली धूप के बाद तापमान में काफी ज्यादा उछाला आया है। इससे 9 शहरों का पारा 30 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों का पारा अभी नॉर्मल से एक से दो डिग्री तक ज्यादा हो गया है। IMD के पूर्वानुमान ने बढ़ाई बागवानों की चिंताएं मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने सेब बागवानों की चिंताएं बढ़ा दी है। प्रदेश में इन दिनों सेब की फ्लावरिंग चली हुई है। ऐसे में बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि सेब की फसलों को नुकसान पहुंचाएगी। हिमाचल में सेब उद्योग 5500 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का है। बीते साल भी ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश के कारण सेब को नुकसान हुआ था। इस बार भी मौसम सेब के लिए अनुकूल नहीं लग रहा।