दिल्ली से हिमाचल लौटने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को BJP और कांग्रेस के बागी विधायकों पर फिर से हमला बोला। CM सुक्खू ने कहा- भारतीय जनता पार्टी अभी भी सोच रही कि कांग्रेस के कुछ और विधायकों को खरीदकर सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा- बिकने वाले विधायक BJP में चले गए हैं, अब वफादार विधायक कांग्रेस के पास है। मुख्यमंत्री ने कहा- BJP ने बिकाऊ लोगों को प्रत्याशी बनाया है। मुख्यमंत्री ने धर्मशाला से पूर्व कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा का नाम लिए बगैर कहा- हो सकता है सरगना को 15 करोड़ रुपए ज्यादा मिले हो। अब BJP के इशारे पर कोई बिकने वाला नहीं है। इससे पहले मुख्यमंत्री कुटलैहड़ में जनसभा में कह चुके हैं कि कांग्रेस के छह बागी और तीन निर्दलीय विधायक1 5-15 करोड़ रुपए में बिके है। 18 साल की महिलाओं को 18 हजार देंगे : CM मुख्यमंत्री ने कहा- कांग्रेस पार्टी लोकसभा और विधानसभा उप चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। सत्तारूढ़ कांग्रेस 15 महीने में किए गए कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने कहा- 18 साल से अधिक आयु की महिलाओं को 1500 रुपए और एक साल में 18 हजार रुपए देंगे। ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) का वादा पूरा किया है। मनरेगा की दिहाड़ी बढ़ाने के अलावा 680 करोड़ रुपए की स्टार्ट अप योजना, सभी स्कूलों में इंग्लिश मीडियम शुरू करने, दूध, गेंहू मक्की व मक्की पर MSP देने जैसे काम किए है। 4 दिन हमीरपुर में रुकेंगे CM मुख्यमंत्री सुक्खू अगले पांच दिन हमीरपुर में रुकेंगे। यहां मुख्यमंत्री चुनाव रणनीति बनाएंगे। बता दें कि हमीरपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत चार विधानसभा सीटों सुजानपुर, बड़सर, गगरेट और कुटलैहड़ में उप चुनाव होना है। सत्तारूढ़ के लिए कांग्रेस सरकार के लिए लोकसभा से ज्यादा जरूरी विधानसभा उप चुनाव में जीत है। ऐसे में मुख्यमंत्री सुक्खू हमरीपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विधानसभा उप चुनाव की पांच दिन रणनीति बनाएंगे। सुधीर के बाद राणा ने भी दिया नोटिस वहीं सुधीर शर्मा के बाद सुजानपुर से बागी एवं कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने भी मुख्यमंत्री सुक्खू को मानहानि का नोटिस दे दिया है। राणा से पहले सुधीर शर्मा ने 5 करोड़ की मानहानि का नोटिस और कांगड़ा पुलिस से FIR की मांग की है। अब राजेंद्र राणा ने भी 15 करोड़ में बिकने के मुख्यमंत्री के बयान पर उन्हें लीगल नोटिस दिया हैं। उन्होंने कहा- मुख्यमंत्री जान बूझकर उनकी छवि खराब करने की की कोशिश कर रहे है।

Spread the love

By