हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने विधानसभा उप चुनाव जीतने के लिए फील्ड सजा दी है। पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की मंजूरी के बाद कांग्रेस ने छह विधानसभा सीटों पर उप चुनाव के लिए मंत्री, सीपीएस, विधायकों व पार्टी पदाधिकारियों की चुनावी ड्यूडी लगाई है। कांगड़ा जिला में धर्मशाला विधानसभा सीट के लिए कृषि मंत्री चंद्र कुमार को प्रभारी बनाया गया है। इनके साथ CPS आशीष बुटेल, विधायक आरएस बाली, केवल सिंह पठानिया, करण पठानिया और हरभजन चौधरी को अटैच किया है। गगरेट विधानसभा के लिए हर्ष वर्धन को प्रभारी बनाया गगरेट विधानसभा उप चुनाव के लिए इंडस्ट्री मिनिस्टर हर्ष वर्धन चौहान को प्रभारी बनाया है। उनके साथ विधायक मलेंद्र राजन, सुदर्शन बबलू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा और ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र कंवर को अटैच किया है। भुट्टो को घेरने के लिए दो मंत्री कुटलैहड़ विधानसभा में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह दोनों को प्रभारी बनाया है। इनके साथ विधायक भवानी सिंह पठानिया, नीरज नय्यर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा और ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विवेक मिनटा को अटैच किया है। जगत नेगी पर लाहौल स्पीति जिताने का जिम्मा लाहौल स्पीति विधानसभा उप चुनाव के लिए कांग्रेस ने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को प्रभारी बनाया है। इनके साथ CPS सुंदर सिंह ठाकुर, विधायक भुव्नेश्वर गौड़, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञालसेन ठाकुर, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष काजा राम सिंह, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष केलांग रमेश कुमार और उदयपुर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष देवी सिंह ठाकुर को अटैच किया है। यादवेंद्र गोमा को सुजानपुर का प्रभारी बनाया सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा को प्रभारी, विधायक चंद्र शेखर, विधायक सुरेश कुमार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भट्ट और ब्लाक कांग्रेस वर्किंग प्रेसिडेंट राजेंद्र वर्मा को अटैच किया है। बड़सर को जिताने का धर्माणी पर जिम्मा हमीरपुर की बड़सर विधानसभा के लिए टीसीपी मंत्री राजेश धर्माणी को प्रभारी तथा इनके साथ सीपीएस किशोरी लाल, विधायक संजय रत्न, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती और वर्किंग प्रेसिंडेंट संजय शर्मा को अटैच किया है।