देश की सबसे हॉट-सीट बन चुकी हिमाचल की छोटी काशी मंडी में कंगना रनोट धुंआधार प्रचार के बीच आज मुंबई जा रही है। एक हफ्ते तक चुनावी जनसभाओं में कंगना ने लगातार कांग्रेस पर निशाना साधा है। सत्तारूढ़ कांग्रेस के मंत्रियों ने भी कंगना पर पलटवार शुरू किया है। PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बाद डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी और विधायक केवल सिंह पठानिया ने भी कंगना को निशाने पर लिया है। देश की सबसे हॉट-सीट बन चुकी हिमाचल की छोटी काशी मंडी में कंगना रनोट धुंआधार प्रचार कर रही हैं। वह लगातार कांग्रेस पर निशाना साध रही है। सत्तारूढ़ कांग्रेस के मंत्रियों ने भी कंगना पर पलटवार शुरू किया है। PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और विधायक केवल सिंह पठानिया ने भी कंगना को निशाने पर लिया है। कंगना रनोट को कोई आयातित अभिनेत्री बता रहा है, तो कोई मुंबई वाली। कुछ नेता कंगना के लिए सन्नी देओल की मिसाल दे रहे हैं, तो कई नेता नहीं बल्कि अभिनेत्री बोल रहे हैं। अब कंगना की बुद्धि पर भी सवाल उठने लगे हैं। वहीं कंगना रनोट हर जनसभा में अपने आपको हिमाचल की बेटी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेवक बता रही है। डिप्टी CM ने कंगना को आयातित नेता बोला हिमाचल के डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री ने कहा- दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के पास चुनाव लड़ने को नेता नहीं है। विधानसभा उप चुनाव के लिए कांग्रेस के छह नेता और मंडी लोकसभा के लिए मुंबई से अभिनेत्री को लाना पड़ा। जब आपदा आई तब कहां थी कंगना : प्रतिभा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा- आज का वोटर बहुत सतर्क है। वह पूछेगा कि जब प्रदेश में बाड़ आई तब वह कहां पर थी। कंगना परिवारों से मिलती जो उस दौरान सड़कों पर थे। उस दौरान प्रदेश में त्राहि त्राहि मची हुई थी। तब कंगना कहा थी। नेगी ने बुद्धि पर उठाए सवाल राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने एक सवाल के जवाब में कहा- कंगना यदि किसी को भगवान मानती है, तो यह उनकी बुद्धि की बात है। दरअसल कंगना ने प्रधानमंत्री मोदी को राम का अंश बताया था। जगत नेगी ने कहा- बॉलीवुड के एक्टर को देखने के लिए भीड़ जुटना कोई बड़ी बात नहीं है। रिज पर कोई सीरियल भी बन रहा हो तो भी पूरा रिज भर जाता है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने भी कंगना रनोट द्वारा नरेंद्र मोदी को राम का अंश बताना दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा- कंगना का यह बयान चुनाव से जुड़ी गरिमा को गिराने वाला है। दरअसल, कंगना रनोट ने तीन दिन पहले मंडी के दरंग में प्रधानमंत्री मोदी को भगवान राम का अंश बताया था। विक्रमादित्य की नसीहत- इज्जत चाहिए तो दूसरों की भी इज्जत करो PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनोट को नसीहत देते हुए कहा- यदि इज्जत चाहिए तो इज्जत देना भी सीखो। उन्होंने कहा- पूर्व में जिस तरह की शब्दावली का कंगना इस्तेमाल करती रही है। उसका उन्हें भी जवाब देना होगा। ऐसा नहीं होना चाहिए कि आप दूसरा का चरित्र हनन करें और जब कोई आपके बारे में बोले तो, वह हिमाचल की महिला का अपमान हो जाता है। पठानिया ने सन्नी देओल के बहाने बोला हमला कांग्रेस विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने गुरुदासपुर से BJP के MP एवं बॉलीवुड एक्टर सन्नी देओल के उस पत्र को का हवाला देते हुए कहा- सन्नी देओल ने चुनाव जीतते ही गुरप्रीत सिंह को हलके में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया। यही हिमाचल में भी होगा। 6 दिन में 17 जनसभाएं कर चुकी कंगना वहीं कंगना रनोट 7 दिन में में मंडी के छह विधानसभा क्षेत्रों में 17 जनसभाएं कर चुकी हैं। उन्होंने लगभग हर जनसभा में सुप्रिया श्रीनेत के उस पोस्ट को मुद्दा बना है, जिसमे सुप्रिया ने सोशल मीडिया पर कंगना की फोटो शेयर कर लिखा- हिमाचल में क्या भाव चल रहा है। सुप्रिया के इसी बयान को कंगना हर जनसभा में मुद्दा बना रही है। वह प्रधानमंत्री मोदी की सेवक बनकर वोट मांग रही है। मुंबई जा रही कंगना मंडी में सात दिन तक धुंआधार प्रचार के बाद कंगना रनोट आज मुंबई जा रही है। आज 12:00 के करीब चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी। बताया जा रहा है कि कंगना अगले चार-पांच दिन मुंबई में अपने पर्सनल निकालकर 10 अप्रैल तक वापस हिमाचल लौटेगी। 11 अप्रैल को वह कुल्लू जिला से जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी।