हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से तीन बार वीरभद्र सिंह और तीन बार उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह सांसद चुनी गई हैं। इससे पहले कभी भी मंडी में वीरभद्र परिवार को बाहरी नहीं बोला गया। मगर मंडी से BJP प्रत्याशी कंगना रनोट ने विक्रमादित्य सिंह को रामपुर का बताकर सियासत गरमा दी है। चुनावी जनसभा के दौरान कंगना ने PWD मंत्री पर तंज कसते हुए कहा- विक्रमादित्य सिंह खुद रामपुर से हैं। क्या वह मंडी में अपना घर बनाएंगे। कंगना ने कहा- मेरा तो मंडी और मनाली में भी अपना घर है। कंगना के बयान से संकेत है कि वह चुनाव में होलीलॉज के खिलाफ धरती पुत्र का नारा बुलंद कर सकती हैं, क्योंकि वीरभद्र सिंह मूल रूप से शिमला के रामपुर के रहने वाले थे। कंगना ने इसलिए किया पलटवार
दरअसल, विक्रमादित्य सिंह ने बीते सप्ताह पंजाब के गुरदासपुर से ‌BJP सांसद एवं सेलिब्रिटी सनी देओल का वह ऑथराइजेशन लेटर अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसमें सनी देओल ने 5 साल पहले सांसद बनने पर गुरप्रीत सिंह को हलके में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया था। सनी देओल के इस पत्र को शेयर कर विक्रमादित्य सिंह ने लिखा था कि ‘ऐसे हालात मंडी में न हों, यही प्रभु श्री राम से कामना करता हूं। इस पर कंगना ने आज पलटवार किया है। कंगना ने कहा- यह सब भ्रमित व विचलित करने वाली बातें हैं। चुनाव तो कोई भी कहीं से लड़ सकता है। वैसे राहुल गांधी भी वायनाड से चुनाव लड़ रहे हैं। 19 में से कांग्रेस ने 14 चुनाव जीते
मंडी लोकसभा सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा है। 1951 से आज तक मंडी सीट से कुल 19 आम और उप-चुनाव लड़े गए। यहां से BJP केवल 5 बार, कांग्रेस 14 बार और एक बार भारतीय लोक दल का सांसद चुनाव जीता है। होलीलॉज का दबदबा
मंडी लोकसभा सीट पर वीरभद्र सिंह परिवार का दबदबा रहा है। मंडी के लोगों ने छह बार होलीलॉज को जनादेश दिया है। आखिरी पांच चुनाव में भी तीन बार कांग्रेस और दो बार BJP जीती है। वर्तमान में सिटिंग MP भी मंडी से कांग्रेस की हैं।

Spread the love

By