हिमाचल प्रदेश के रामपुर में किसी ने तीन तेंदुए और और एक गाय को जहर देकर मारा डाला। तेंदुए और गाय की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। कीटनाशक से मौत की पुष्टि के बाद वन विभाग के रेंज ऑफिसर ने रामपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। बता दें कि बीते 8 मार्च को शिमला जिला के रामपुर की डंसा पंचायत में तीन तेंदुए मृत मिले थे। तब एक तेंदुआ तड़पते हुए देखा गया था। ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग ने तीनों मृत तेंदुए और मृत गाय का पोस्टमॉर्टम करावाया। अब जाकर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई है। इसमें ऑर्गेनोफॉस्फोरस नामक कीटनाशक से इनकी मौत की पुष्टि हुई है। 8-8 महीने के थे 2 शावक
तेंदुए और मृत गाय सेब के बगीचे में मिले थे। इनमें ढाई साल की मादा तेंदुआ और 8-8 महीने के 2 शावक थे। वन विभाग के अनुसार, तीनों मृतक तेंदुए के शरीर पर किसी भी तरह का कोई घाव नहीं मिला। जिस कीटनाशक से मौत की पुष्टि हुई है, उसका पैकेट भी वन विभाग को मौके पर मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला दर्ज : DSP
DSP रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। इनकी मौत कीटनाशक से हुई है। तेंदुए की खाल, दांत और नाखून का क्या इस्तेमाल खाल: घरों में सजावट के लिए टांगते हैं। तंत्र विद्या में भी इसे काम में लिया जाता है।
दांत: दांत के लॉकेट बनते हैं। कई लोग इसे गले में भी पहनते हैं।
नाखून: इसका भी लॉकेट बनाया जाता है। नजर और डर न लगे, इसलिए गले में पहनते हैं।

Spread the love

By