हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में आज सुबह बस की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इसके बाद पर्यटकों को लेकर श्री नयना देवी मंदिर पहुंची बस पहाड़ी से टकरा गई। इस घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। वह अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। मृतक महिला की पहचान बिमलेश कुमारी (45 साल) अलीगढ़ उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बिलासपुर अस्पताल भेजा है। कुछ देर बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वह आज सुबह ही UP के दूसरे श्रद्धालुओ के साथ नयना देवी मंदिर पहुंची थी। सूचना के अनुसार, बिमलेश कुमारी अन्य श्रद्धालुओं के साथ श्री नयना देवी मंदिर में दर्शन के लिए आई थीं। सुबह 6 बजे वह सड़क पर पैदल चल रही थीं तो उत्तर प्रदेश से श्रद्धालुओं को लेकर पहुंची एक अन्य बस ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बस पहाड़ी से टकरा गई। पहाड़ी में टक्कर से पहले बस ने सड़क किनारे खड़ी एक अन्य सूमो गाड़ी को भी टक्कर मारी। 100 से ज्यादा बसें पहुंची श्री नयना देवी
पुलिस के अनुसार, आज सुबह श्री नयना देवी में अकेले उत्तर प्रदेश और दिल्ली से ही 100 से ज्यादा बसों में हजारों लोग मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान यह हादसा हो गया। घटना के बाद मौके पर महिला के परिजन विलाप कर रहे हैं।

Spread the love

By