हिमाचल में पहली बार 9 सीटों पर विधानसभा उप चुनाव एक साथ होंगे। प्रदेश के इतिहास में पहले न कभी किसी विधायक को इस तरह अयोग्य घोषित किया गया और न ही चुने हुए विधायकों ने अपना कार्यकाल समाप्त होने के 45 महीने पहले रिजाइन किया। खासकर इंडिपेंडेंट MLA होशियार सिंह, केएल ठाकुर और अशीष शर्मा द्वारा अपना कार्यकाल पूरा होने से 45 महीने पहले इस्तीफा देकर सबको चौंकाया है। इन्होंने सिर्फ BJP में एंट्री के लिए और 15 महीने पहले जनता द्वारा दिए गए जनादेश की परवाह किए बगैर क्षेत्र की जनता पर उप चुनाव थोपा है। इनके रिजाइन करते ही सोशल मीडिया पर भी लोग तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, क्योंकि जनता ने इन्हें पांच साल के लिए चुनकर विधानसभा भेजा है। वहीं भाजपा ने भी अपना कुनबा बढ़ाने के लिए यह दांव खेला है। सवाल इसलिए उठ रहे हैं कि इंडिपेंडेंट MLA भाजपा को एसोसिएट के तौर पर समर्थन दे सकते थे। इन पर कोई दल बदल कानून भी नहीं लगता था। फिर भी इन्होंने रिजाइन किया। अब उप चुनाव में पार्टी और प्रत्याशियों के अलावा सरकार का भी करोड़ों रुपए खर्च होगा। यह पैसा जनता की जेब से इकट्ठा होने वाला टैक्स से इकट्ठा होता है। पहले इन दो वजह से हुए उप चुनाव प्रदेश में बीते सालों के दौरान दो वजह से उप चुनाव होते आए है। पहली वजह किसी विधायक या सांसद की मृत्यू होना और दूसरी वजह किसी विधायक द्वारा लोकसभा का या फिर सांसद द्वारा विधानसभा का चुनाव लड़ना। इन वजह से उप चुनाव हुए है। मगर इस बार उप चुनाव की वजह विधायक खुद बने है। हालांकि कांग्रेस के छह बागी विधायकों को अयोग्य ठहराने की वजह से उप चुनाव की नौबत आई है, लेकिन इंडिपेंडेंट MLA की सीट पर उप चुनाव जरूरी नहीं था। तीन विस क्षेत्र आज अनसीट नोटिफाइ हो सकते हैं हिमाचल के अयोग्य विधायकों की छह सीटें पहले ही अनसीट नोटिफाइ है। संभव है कि आज शाम तक तीन इंडिपेंडेंट MLA के विधानसभा क्षेत्र भी अनसीट घोषित कर दिए जाएंगे। इन्होंने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया से जल्द अनसीट घोषित करने का आग्रह किया है। विधानसभा सचिव द्वारा अनसीट नोटिफाइ करने के बाद चुनाव अयोग इनके भी साथ उप चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू करेगा। इन सीटों पर होंगे उप चुनाव केंद्रीय चुनाव आयोग ने बीते 16 मार्च को ही धर्मशाला, कुटलैहड़, सुजानपुर, लाहौल स्पीति, बड़सर और गगरेट विधानसभा में उप चुनाव की घोषणा कर रखी है। हिमाचल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी लोकसभा विधानसभा उप चुनाव की आगामी सात मई को नोटिफिकेशन करेंगे। संभव है कि छह विधानसभा के साथ देहरा, नालागढ़ और हमीरपुर विधानसभा सीट पर भी उप चुनाव का शैड्यूल आएगा।