अंतरराष्ट्रीय लवी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर आज रामपुर एसडीएम कार्यालय में समीक्षा बैठक हुई। बैठक दोपहर 2 बजे एसडीएम एवं मेला समिति के सचिव हर्ष अमरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। मेला 11 से 14 नवंबर तक रामपुर में आयोजित होगा। बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कानून-व्यवस्था, यातायात, आवास, पेयजल, बिजली, सफाई और अन्य सुविधाओं पर चर्चा हुई। मेले की तैयारियों के लिए अलग-अलग विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारियां दी गईं। एसडीएम ने तय समय पर काम पूरा करने और आपसी तालमेल से काम करने के निर्देश दिए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र), रामपुर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बैरिकेडिंग और बैठने की व्यवस्था की जिम्मेदारी सहायक आयुक्त (विकास) एवं बीडीओ रामपुर को दी गई है। मेला मैदान में उद्घाटन और समापन समारोह के मंच की सजावट और बैठने की व्यवस्था नगर परिषद और बागवानी विभाग के अधिकारी करेंगे। रामपुर में 24 घंटे का नियंत्रण कक्ष होगा स्थापित सांस्कृतिक दलों और अतिथियों के ठहरने की व्यवस्था देखने के लिए अलग टीम बनाई गई है। टीम आवास की जांच कर पेयजल, बिजली और सफाई की व्यवस्था देखेगी। रामपुर में 24 घंटे का नियंत्रण कक्ष बनाने और आवास आवंटन का पूरा रिकॉर्ड रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। अधिकारियों की ड्यूटी लगाई सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी सहायक आयुक्त एवं तहसीलदार रामपुर को दी गई है। प्रवेश पास, निमंत्रण पत्र, आवास आरक्षण, भोजन कूपन, चाय-पानी, सांस्कृतिक दलों के स्वागत और स्मृति चिह्नों की व्यवस्था के लिए भी अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कई विभागों के अफसर रहे मौजूद एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने कहा कि मेले की व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में नायब तहसीलदार सराहन प्रेम सिंह नेगी सहित जल शक्ति, बिजली, नगर परिषद, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Spread the love