मोहाली के न्यू चंडीगढ़ में शराब ठेके के कारिंदों और रियल एस्टेट कारोबारी के बीच शराब के रेट को लेकर बहस हो गई। कारिंदों ने कारोबारी से मारपीट की। जब उसकी मंगेतर बचाने आई तो उसके साथ भी धक्कामुक्की की। जब मंगेतर मारपीट का वीडियो बनाने लगी तो आरोपियों ने उनके 2 आईफोन भी छीनकर तोड़ दिए। मारपीट की घटना देखकर वहां लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद उन्होंने कारोबारी और उसकी मंगेतर की जान बचाई और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने हिमाचल, जम्मू और चंडीगढ़ के रहने वाले 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी की तलाश की जा रही है। सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरी कहानी… पुलिस ने हिमाचल, जेएंडके व चंडीगढ़ के 3 आरोपियों पर FIR की
इस घटना के बाद उन्होंने थाना मुल्लांपुर गरीबदास में शिकायत की। पुलिस ने उनके बयान पर धनास के रहने वाले जगदीप सिंह, हिमाचल के कांगड़ा के रहने वाले अयूब खान व अभिनंदन ठाकुर और जेएंडके के राजौरी के रहने वाले सैल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। SHO बोले- एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरों को तलाश रहे
मुल्लांपुर एसएचओ इंस्पेक्टर अमनदीप त्रिखा ने बताया रियल एस्टेट कारोबारी के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी को अरेस्ट किया। अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। ———– ये भी पढ़ें…. चंडीगढ़ में 9वीं की छात्रा से छेड़छाड़:टीचर ने स्कूल के बाहर मिलने का दबाव बनाया, मां ने पूछा तो रोकर आपबीती सुनाई चंडीगढ़ में सरकारी स्कूल की छात्रा से टीचर ने छेड़छाड़ की। कंप्यूटर साइंस टीचर उसे छेड़ता और आंख मारता था। साथ ही, स्कूल के बाहर मिलने का दबाव बनाता था। पढ़ें पूरी खबर