कांगड़ा में भाजपा उपाध्यक्ष और विधायक पवन काजल ने सरकारी अस्पतालों में क्रिसना डायग्नोस्टिक लैब के टेस्ट बंद होने पर प्रदेश सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार लोगों को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं देने में नाकाम रही है। काजल ने कहा कि टांडा मेडिकल कॉलेज में मरीजों को सिरिंज, रुई, ग्लूकोज और जीवनरक्षक दवाइयां व अन्य सामग्री नहीं मिल रही है। सरकारी अस्पतालों में कम दरों पर टेस्ट बंद होने से गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को निजी अस्पतालों में महंगा इलाज कराना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से क्रिसना लैब के कर्मचारियों का लंबित वेतन दिवाली से पहले देने की मांग की। ‘नाकामियां छिपाने के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ झूठा प्रचार कर रही कांग्रेस’ मंगलवार को वैदी पंचायत में कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में काजल ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपनी नाकामियां छिपाने के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ झूठा प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार बेरोजगारों को स्थायी सरकारी रोजगार देने में नाकाम रही है और महिलाएं चार साल से चुनावी गारंटी के तहत हर महीने 1,500 रुपए मिलने का इंतजार कर रही हैं। काजल ने बताया कि वैदी गांव में युवाओं के लिए 15 लाख रुपए की लागत से खेल मैदान बनाया गया है और गांव में 15 हैंडपंप लगाए गए हैं। उन्होंने युवा क्लब को 11 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी। पालमपुर ने सलोल को हराकर जीती ट्रॉफी आजाद युवा क्लब के अध्यक्ष अक्षय ने बताया कि प्रतियोगिता में 12 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल में यंग्स क्लब सलोल और पालमपुर के बीच मुकाबला हुआ। पालमपुर ने सलोल को हराकर ट्रॉफी जीती। विजेता टीम को 4,100 रुपए और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता को 3,100 रुपए दिए गए। इस मौके पर पंचायत प्रधान अभय सिंह, साहिल, अभिषेक और हर्ष सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Spread the love