सोलन में जमीन का बंटवारा करने के बदले 1500 रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में विजिलेंस की टीम ने बंदोबस्त विभाग में तैनात पटवारी अंकुर के खिलाफ FIR दर्ज की है। शिकायतकर्ता विकास कंवर ने आरोप लगाया कि पटवारी ने जमीन की तकसीम की प्रक्रिया पूरी करने के लिए रिश्वत मांगी थी। शिकायत के अनुसार, पटवारी ने रिश्वत की रकम गूगल पे के जरिए भेजने को कहा था। इसके लिए उसने शिकायतकर्ता को अपना मोबाइल नंबर भी दिया। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने से जुड़ी एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी विजिलेंस को सौंपी है। सोलन विजिलेंस थाना में FIR विजिलेंस ने 3 नवंबर को सोलन थाने में पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत FIR दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है। रिश्वत मांगने पर होगी कार्रवाई: DGP पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने कहा कि रिश्वत की रकम कितनी भी हो, भ्रष्टाचार के मामलों में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत मांगता है तो इसकी सूचना विजिलेंस को दें।

Spread the love