शिमला जिले में रामपुर के नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर-1 के तहत पिपटी में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। सूचना मिलने पर रामपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से जरूरी साक्ष्य भी जुटाए। युवक के शरी पर चोट कोई निशान नही मिले है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस को पिपटी क्षेत्र में एक युवक के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। मृतक की पहचान चेतन ठाकुर पुत्र श्याम लाल ठाकुर, निवासी गांव काशापाट (कंडी) के रूप में हुई है। मामले की जांच कर रही पुलिस पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।