जिला लाहौल-स्पीति पुलिस ने तांदी पेट्रोल पंप के समीप नाकाबंदी के दौरान 17.180 ग्राम चरस बरामद की। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। रविवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग-03 पर तांदी पेट्रोल पंप के समीप डंपिंग साइट के पास नाकाबंदी और वाहनों की जांच के दौरान एएसआई हेमंत कुमार ने पुलिस टीम सहित एक गहरे स्लेटी रंग की कार, जिसका पंजीकरण नंबर HP29B9723 है, से 17.180 ग्राम चरस बरामद की। उक्त वाहन को अश्वनी राठौर (उम्र 39 वर्ष), पुत्र जीवन राठौर, निवासी पसलहार, डाकघर चौंतड़ा, तहसील जोगिंदर नगर, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश, चला रहा था। वाहन में 3 अन्य व्यक्ति भी सवार थे, जिनकी पहचान रूपेश कुमार (32), पुत्र रमेश प्रसाद यादव, निवासी शंकरपुरा, जिला मुंगेर, बिहार, वर्तमान निवासी सुखबाग, चौंतड़ा, जिला मंडी; मुकेश कुमार (25), पुत्र दुला राम, निवासी धनेतर, डाकघर चौंतड़ा, तहसील जोगिंदर नगर, जिला मंडी; तथा संदीप कुमार (46), पुत्र हरि सिंह, निवासी रिबल भटेहड़, डाकघर चौंतड़ा, जिला मंडी के रूप में हुई है। NDPS की धारा 20 के तहत मामला दर्ज
डीएसपी केलांग केडी शर्मा ने बताया कि इस संबंध में पुलिस थाना केलांग में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बरामद चरस और वाहन को नियमानुसार कब्जे में लेकर जब्त कर लिया है। मामले की आगामी जांच एएसआई हेमंत कुमार द्वारा की जा रही है। नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध
जांच के दौरान मादक पदार्थ के स्रोत तथा मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा रहा है। केडी शर्मा ने कहा कि जिला लाहौल-स्पीति पुलिस नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। केडी शर्मा ने आम जनता से अपील की है कि नशे के विरुद्ध अभियान में सहयोग करें तथा नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना पुलिस को दें।

Spread the love