कनाडा से आई फैमिली ने पुर्तगाल की PR युवती से मोहाली में शादी की। इसका खर्च भी युवती से कराया। फिर पति-पत्नी शिमला में घूमने गए। इसके बाद ‘जमाना बहुत खराब है, आजकल गहने लूट लेते हैं’ कहकर उसकी सारी ज्वेलरी अपने पास रख ली। इसके बाद उसके छोटे कद के बहाने ताने मारने शुरू कर दिए। युवती का आरोप है कि इसके बाद तलाक का दबाव बनाया। आखिर में लड़के वाले उसके गहने लेकर कनाडा चले गए और उसे मां-बाप के घर भेज दिया। अब वह फोन करती है तो कोई जवाब नहीं मिलता। इसके बाद वह NRI पुलिस थाने में पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद विवाहित महिलाओं के साथ उनके पति या पति के रिश्तेदारों द्वारा किए जाने वाले उत्पीड़न या क्रूरता के आरोप में BNS की धारा 85 के तहत केस दर्ज कर लिया है। हालांकि इसमें अभी लड़के वालों का जवाब नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि उन्हें जांच में शामिल होने के लिए बुलाकर बयान दर्ज किए जाएंगे।

Spread the love