रामपुर-गौरा-मशनू सड़क पर शुक्रवार सुबह ब्रौनी खड्ड के पास एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान ड्राइवर शक्ति सिंह ने कूदकर अपनी जान बचा ली। यह पिकअप बिलासपुर नंबर की बताई जा रही है। पिकअप परवाणू से राशन लेकर रामपुर उपमंडल के दोफदा क्षेत्र की ओर जा रही थी। ब्रौनी खड्ड के पास अचानक यह हादसा हुआ। ड्राइवर शक्ति सिंह ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन से छलांग लगा दी, जिससे वे सुरक्षित बच गए। हादसे के कारणों की जांच शुरू घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। अभी दुर्घटना के कारणों और वाहन को हुए नुकसान के बारे में पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। पहले भी हो चुके हैं हादसे

Spread the love