रामपुर के डकोलड इलाके में एक परिवार के 3 सदस्यों पर हथौड़े से हमला कर उन्हें घायल करने के आरोप में पुलिस ने 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विनोद कुमार (45), राजू राम (18) और आकाश कुमार (18) के रूप में हुई है। तीनों बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, घटना 10 अक्टूबर को डकोलड में हुई थी। विवाद के दौरान रुकमणि, उनके पति सीतांबर प्रसाद और बेटे अनिकेत कुमार पर हथौड़े से हमला किया गया। इसमें तीनों घायल हो गए थे। घायलों की मेडिकल जांच में अनिकेत के सिर के पिछले हिस्से में फ्रैक्चर पाया गया, जबकि रुकमणी के सिर के अगले हिस्से में फ्रैक्चर के साथ खून जमा होने की पुष्टि हुई। सीतांबर प्रसाद को मामूली चोटें आई थीं। 12 अक्टूबर को हुई थी एफआईआर पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर रामपुर थाने में 12 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने मामले की जांच और साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों को रामपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों को आज अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) न्यायालय, रामपुर में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।

Spread the love