भाजपा ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अपने प्रभारियों की लिस्ट जारी की है। इनमें पंजाब का जिम्मा सतीश पूनिया को दिया गया है। हालांकि, वह पहले से ही पंजाब के प्रभारी हैं। नई बात यह है कि उनसे हरियाणा का प्रभार ले लिया गया है। अब उनकी जगह वरिष्ठ नेता स्मृति ईरानी हरियाणा का प्रभार संभालेंगी। इसके अलावा चंडीगढ़ और हिमाचल में भी पार्टी ने कोई बदलाव नहीं किया है। चंडीगढ़ में महेंद्र पांडे ही प्रभार संभालेंगे। जबकि, हिमाचल में श्रीकांत शर्मा ही बने रहेंगे। भाजपा ने प्रभारियों के साथ सहप्रभारी भी लगाए हैं। पंजाब में वीरेंद्र सचदेवा और डॉ. अलका गुर्जर को सहप्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि, हिमाचल में दर्शना सिंह को सहप्रभारी बनाया गया है। हालांकि, चंडीगढ़ में इंचार्ज महेंद्र पांडे को कोई सहप्रभारी नहीं मिला। यहां देखिए पूरी लिस्ट हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं… ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… स्मृति इरानी बनीं हरियाणा BJP प्रभारी:यूपी के सांसद डॉ. भोला सिंह को सह प्रभारी बनाया; प्रदेश में पहली बार महिला को कमान भाजपा केंद्रीय नेतृत्व में 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रभारियों की लिस्ट जारी की है। हरियाणा की जिम्मेदारी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी को दी गई है। इससे पहले डॉ. सतीश पूनिया जुलाई 2024 से हरियाणा प्रभारी थे। बाद में उन्हें पंजाब का जिम्मा दे दिया गया था। (पढ़ें पूरी खबर)

Spread the love