हिमाचल प्रदेश में आज और कल बारिश से राहत के आसार नहीं है। मौसम ‌विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटे तक तीन जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को बिलासपुर, कांगड़ा व सिरमौर तथा शनिवार को बिलासपुर, कांगड़ा व सोलन जिला में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। IMD के मुताबिक रविवार से मानसून कमजोर पड़ेगा। इसके बाद आठ सितंबर तक राज्य के किसी भी जिला में बारिश का अलर्ट नहीं है। इस मानसून सीजन (एक जून से तीन सितंबर तक) में बारिश 1,235 करोड़ रुपए की सरकारी और निजी संपत्ति नष्ट हो चुकी है। इसमें अकेले लोक निर्माण विभाग (PWD) की 946 करोड़ रुपए की संपत्ति तबाह हुई है। प्रदेश में भारी बारिश और लैंडस्लाइड से 111 घर पूरी तरह जमींदोज हो गए, जबकि 472 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। 266 लोगों की मौत इस दौरान 266 लोगों की मौत भी हुई है। इनमें 158 मौतें सड़क हादसों, 18 लैंडस्लाइड, 13 पानी में डूबने और एक मौत फ्लैश फ्लड के कारण हुई है। अन्य मौतें अलग-अलग कारणों से हुई हैं। सामान्य से 8% कम बारिश हिमाचल में इस बार मानसून सीजन में सामान्य से कम बारिश हुई है। 1 जून से 3 सितंबर तक नॉर्मल बारिश 630.2 मिलीमीटर होती है, जबकि इस बार 578.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। यानी प्रदेश में इस अवधि के दौरान सामान्य से 8 फीसदी कम बारिश हुई है।

Spread the love