चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर दवाड़ा टनल में गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे दो ट्रकों की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दोनों ट्रकों में सवार 11 लोगों में से चार की मौत हो गई, जबकि सात घायल हुए हैं। हादसे की पुष्टि मंडी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने की है। एक ट्रक पंजाब का था, जिसमें नौ लोग सवार थे। दूसरा ट्रक मंडी का बताया जा रहा है। उसमें दो लोग सवार थे। टनल के अंदर दोनों ट्रकों की जोरदार टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस मृतकों और घायलों की पहचान के साथ उनके निवास स्थान की जानकारी जुटा रही है। घायलों को नगवाईं अस्पताल पहुंचाया हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने भी घायलों को बाहर निकालने में मदद की। सभी घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल नगवाईं पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद मंडी-कुल्लू हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और हादसे से जुड़े साक्ष्य जुटाए। हादसे के कारणों की जांच शुरू दोनों ट्रकों के बीच टनल के भीतर सीधी टक्कर हुई है। हालांकि, दुर्घटना किस वजह से हुई, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मंडी के एसपी विनोद कुमार ने चार लोगों की मौत और सात लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी पुलिस और प्रशासन की ओर से मृतकों तथा घायलों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हादसे में घायल लोगों की स्थिति को लेकर अस्पताल से विस्तृत जानकारी का इंतजार है। पुलिस हादसे से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है। दुर्घटना के वास्तविक कारण और अन्य जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Spread the love