हिमाचल प्रदेश में मानसून सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मंडी समेत कई जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। मंडी में आज हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। चंबा, कांगड़ा और मंडी समेत कई जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इसके चलते नदी-नालों और खड्डों के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मंडी का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सड़क मार्ग प्रभावित होने की आशंका भी बनी हुई है। बीते 24 घंटे में मंडी का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में ऊना सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा। भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की अपील इसके अलावा सुंदरनगर में 33.5, बिलासपुर में 33 और कांगड़ा में 32.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और नदी-नालों, खड्डों व भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की अपील की है।

Spread the love