शिमला जिला के रोहड़ू में बीती (मंगलवार) रात एक वृद्ध महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला घर पर अकेली रहती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सूचना के अनुसार- करछारी गांव में 80 वर्षीय गीता देवी साल 2020 में पति की मौत के बाद से घर पर अकेले रहती थी। उनके बेटे अपने परिवार के साथ शहर में रहते हैं। इसी का फायदा उठाते हुए किसी अज्ञात व्यक्ति ने वृद्धा महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद घर में रखी नगदी और चांदी की तलवार भी चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि वृद्ध महिला के घर के साथ बने एक शेड में नेपाली भी रहते है। आज सुबह जब नेपाली महिला के घर आए और उन्होंने आवाज लगाई तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद उन्हें संदेह हुआ। तब उन्होंने घर के भीतर जाकर देखा तो वृद्ध महिला अचेत पड़ी थी। डीएसपी रोहड़ू खुद घटनास्थल पर पहुंचे तब नेपाली ने महिला के बेटों और पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी रोहड़ू भी खुद मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुला लिया गया है। पुलिस टीम ने मौके से साक्ष्य जुटा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों और संभावित आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने जांच टीम गठित की पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित कर जांच तेज कर दी है। फिलहाल वारदात के कारणों और आरोपियों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।