हिमाचल की राजधानी स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल हत्याकांड में गिरफ्तार दोनों पेशेवर शूटरों को आज (मंगलवार को) हरियाणा के रोहतक से शिमला लाया जाएगा। इसके बाद, पुलिस दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगेगी। कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद पुलिस शूटरों से पूछताछ करेगी और पता लगाएगी कि किसके इशारे पर दोनों ने मनीषा मित्तल पर गोलियां चलाई। शिमला पुलिस अब तक मनीषा मित्तल के भाई हिमांक व उसके पार्टनर गोविंद और मृतका के पति डॉ. सुभाष यादव समेत 15 से 20 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। अभी तक की जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि शूटरों ने किसके कहने पर मनीषा मित्तल पर फायरिंग की। शिमला पुलिस ने बीते सोमवार को हरियाणा के रोहतक झज्जर के दुजाना गांव के आशीष अहलावत (22) और रोहतक के सुनियारा खल फैसी निवासी दीपक (25) को गिरफ्तार किया। दोनों पर हरियाणा में पहले भी कई केस दर्ज है। आशीष पर एक और दीपक पर चार मामले है। इन दोनों ने ही शिमला आकर स्कूल गेट पर मनीषा मित्तल पर गोलियां दागी और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। स्विफ्ट से पहुंचे शिमला, हरियाणा की गाड़ी में हिमाचल का नंबर लगाया हरियाणा से दोनों आरोपी एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार में शिमला पहुंचे। पुलिस ने अनुसार- इन्होंने अपनी पहचान छिपाने और पुलिस से बचने के लिए हरियाणा नंबर के वाहन में हिमाचल का फर्जी पंजीकृत नंबर एचपी-10 सीरीज लगाया। इसी तरह, दोनों ने मास्क पहनकर अपने फेस को भी कवर किया। मगर शिमला पुलिस ने तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर उक्त वाहन की पहचान की तथा आरोपियों तक पहुंची। मुख्य सड़क के बजाय लिंक रोड से भागे: ASP ASP शिमला अभिषेक ने बताया कि दोनों आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मुख्य सड़क के इस्तेमाल के बजाय लिंक रोड का इस्तेमाल करके भागे। एएसपी ने बताया कि दोनों ने यह कनफेस (स्वीकार) कर लिया है कि उन्होंने ही शूट किया है। इसके बाद दो पिस्तौल भी रिकवर कर दी गई है। मनीष की हत्या करके भागे बीते शनिवार को शिमला के संजौली स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल के गेट पर शाम छह बजे के करीब मनीषा मित्तल की गोलियों से हत्या कर दी गई थी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। मनीषा मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली थी। वह यहां अपनी बेटी के साथ रह रही थी। भाई के साथ चल रहा था विवाद मृतका मनीषा (42) का रोहतक के रहने वाले भाई हिमांक मित्तल के साथ स्कूल को लेकर विवाद चल रहा था। मीनाक्षी की हत्या से पहले का एक पुराना वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह कह रही हैं कि हिमांक उसे मारने की धमकियां दे रहा है। 18 साल पहले हुई शादी, कोर्ट केस चल रहा मनीषा की शादी 18 साल पहले रेवाड़ी के डॉ. सुभाष के साथ हुई थी। उनकी लगभग 17 साल की एक बेटी है। उनके पति रेवाड़ी के सिविल अस्पताल में कार्यरत हैं। मनीषा का अपने पति के साथ भी विवाद चल रहा था। रेवाड़ी की फैमिली कोर्ट में केस चल रहा है।

Spread the love