चंबा के चुराह में कल्हेल पुल के नीचे एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय हरविन्द्र सिंह के रूप में हुई है, जो राख मलोगा, कल्हेल का निवासी था। रविवार को लोगों ने शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। बाद में उसकी पहचान हरविन्द्र सिंह के तौर पर हुई। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगा। मौत की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग घटना की जानकारी मिलते ही हरविन्द्र के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया, जिसके बाद चक्का जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।