हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दावा किया है कि देश के तीन राज्यों असम, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिल रहे भारी जनसमर्थन से स्पष्ट है कि जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि इन राज्यों में भाजपा सरकार बनाने जा रही है, जो कांग्रेस और अन्य दलों के खिलाफ एक बड़ा संदेश है। सोमवार को मंडी में एक पत्रकार वार्ता के दौरान जयराम ठाकुर ने मंडी नगर निगम चुनाव को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मंडी नगर निगम पहले भी भाजपा की थी और भविष्य में भी भाजपा की ही रहेगी। ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर मंडी जिले के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इसका जवाब अब यहां की जनता आगामी चुनावों में देगी। उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में मंडी नगर के विकास के लिए 15 करोड़ रुपये जारी किए गए थे, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस सरकार ने उन्हें वापस ले लिया। प्रदेश की जनता साढ़े तीन साल से जीत जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार के साढ़े तीन साल के कार्यकाल से जनता परेशान है। उन्होंने दावा किया कि अब कांग्रेस के नेता भी अपनी ही सरकार की कमियां उजागर करने लगे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले नगर निकाय और पंचायत चुनावों के परिणाम प्रदेश की राजनीति की दिशा निर्धारित करेंगे।

Spread the love