हिमाचल प्रदेश में नगर निकाय चुनावों की तैयारियों के बीच धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बता दे कि रविवार को टीका बणी क्षेत्र के 50 लोगों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब कांग्रेस पार्टी शहर में ब्लॉक अध्यक्ष की नई नियुक्ति के जश्न से उबर रही थी। भाजपा विधायक सुधीर शर्मा के रक्कड़ स्थित कार्यालय में इन लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दलबदल में युवाओं की बड़ी संख्या शामिल थी, जिससे कांग्रेस की चिंताएं बढ़ गई हैं। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर लगाए आरोप भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने अपनी पुरानी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में कांग्रेस अब कुछ स्वार्थी लोगों का समूह बनकर रह गई है। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि पार्टी में आम कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है और बिना किसी स्पष्ट दृष्टिकोण के विकास कार्य ठप पड़े हैं। सरकार की नीतियों का बचाव करना मुश्किल लोगों का कहना था कि जनता के बीच सरकार की नीतियों का बचाव करना मुश्किल हो गया है, क्योंकि ईमानदार और जमीनी कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर केवल चहेतों को प्राथमिकता दी जा रही है। इस अवसर पर विधायक सुधीर शर्मा ने नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से प्रभावित होकर लोग लगातार भाजपा से जुड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री पर साधा निशाना शर्मा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ‘व्यवस्था परिवर्तन’ का नारा देने वाली कांग्रेस ने वास्तव में व्यवस्था का पतन कर दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर धर्मशाला के विकास प्रोजेक्टों को जानबूझकर रोकने का भी आरोप लगाया। चुनाव में परिणाम भुगतने की चेतावनी सुधीर शर्मा ने कहा कि जनता उपचुनाव में कांग्रेस को पहले ही सबक सिखा चुकी है और आगामी चुनावों में भी पार्टी को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की कि वे समाज में ‘नफरत फैलाने वालों’ को पहचानें और आगामी चुनावों में ईमानदार तथा मेहनती प्रतिनिधियों का चुनाव करें। 50 लोगों थामा भाजपा का दामन भाजपा जॉइन करने वालों में मुख्य रूप से जिला युवा वाल्मीकि सभा कांगड़ा के अध्यक्ष भानु, अखिल भारतीय बाल्मीकि सभा के मुख्य प्रभारी परमजीत सिंह, दीपक अटवाल, रजत भाटिया, निकिता, सिमरन, काजल, आदर्श, अभय, प्रशांत, अभिषेक जैन और राहुल सहित कुल 50 सदस्य शामिल रहे।