हिमाचल दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आज (बुधवार को) किन्नौर जिले के रिकांगपिओ स्थित मिनी स्टेडियम में होगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू यहां सुबह 11 बजे तिरंगा फहराएंगे। इस दौरान सीएम सुक्खू बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। विशेषकर किन्नौर की महिलाओं के लिए ‘इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना’ के तहत 1500 रुपए मासिक की घोषणा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू किन्नौर जिला में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी बड़ी घोषणाएं कर सकते है। प्रदेश के लगभग दो लाख कर्मचारी और करीब डेढ़ लाख पेंशनर को भी महंगाई भत्ते (DA) की घोषणा की उम्मीद है। कर्मचारियों का लगभग 13 फीसदी डीए लंबित है। ऐसे में सबकी नजरे सीएम सुक्खू के संबोधन पर रहने वाली है। इस दौरान समारोह का मुख्य आकर्षण परेड होगी, जिसमें विभिन्न सुरक्षा बलों की टुकड़ियां भाग लेंगी। कार्यक्रम में हिमाचल की समृद्ध संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। दो से तीन अन्य जिलों के सांस्कृतिक दल किन्नौर के कलाकारों के साथ प्रस्तुतियां देंगे। इसी तरह, जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में भी परेड का आयोजन होगा। सरकारी विभाग लगाएंगे स्टाल विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा अपनी उपलब्धियों और योजनाओं को प्रदर्शित करने के लिए विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे। प्रशासन ने समारोह के दौरान सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए हैं। इसका उद्देश्य स्थानीय लोगों और आगंतुकों को किसी भी परेशानी से बचाना है। जिलों में मंत्री फहराएंगे तिरंगा किन्नौर में सीएम सुक्खू और जिलों में मंत्री तिरंगा फहराएंगे। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) की ओर से जारी आदेश के अनुसार, हमीरपुर में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, शिमला में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, बिलासपुर में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल, कांगड़ा (धर्मशाला) में कृषि मंत्री चंद्र कुमार और सिरमौर (नाहन) में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, ऊना में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मंडी में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, चंबा में नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी, लाहौल-स्पीति के केलांग में आयुष मंत्री यादविंदर गोमा, कुल्लू में विधायक सुंदर सिंह ठाकुर और सोलन में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आरएस बाली ध्वजारोहण करेंगे। 15 अप्रैल 1948 को अस्तित्व में आया हिमाचल बता दें कि, हिमाचल प्रदेश 15 अप्रैल को 1948 को अस्तित्व में आया। लिहाजा इस बार 79वां हिमाचल दिवस मनाने जा रहा है। हर बार हिमाचल दिवस पर मुख्यमंत्री बड़ी घोषणाएं करते हैं। इस बार भी हिमाचल दिवस पर सीएम की घोषणाओं पर प्रदेशवासियों की नजरें रहेगी। 25 जनवरी 1971 को पूर्ण राज्य का दर्जा 15 अप्रैल 1948 को अस्तित्व में आए हिमाचल को 25 जनवरी 1950 को ‘ग’ श्रेणी राज्य राज्य बनाया गया। 1 नवंबर 1956 को केंद्र शासित राज्य बना, जबकि 25 जनवरी 1971 को प्रदेश पूर्ण राज्य का दर्जा मिला। कर्मचारियों को महंगाई डॉ. बृज शर्मा, भत्ता जारी होने की आस पद्मश्री प्रेम इस अवसर पर अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी चमियाणा के प्रिंसिपल डॉ. बृज शर्मा, पद्मश्री प्रेम लाल गौतम, डॉ. ओपी शर्मा और बिलासपुर के मोरससिंघी से हैंडबॉल कोच स्नेहलता को हिमाचल गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। डीसी मंडी अपूर्व देवगन को सिविल सर्विस अवॉर्ड सिविल सर्विस अवॉर्ड श्रेणी में मंडी के डीसी अपूर्व देवगन, डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं गवर्नेंस विभाग और एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी को सम्मानित किया जाएगा। प्रेम स्त्रोत सम्मान श्रेणी में जिला शिमला की चारू शर्मा और किन्नौर की कुमारी छोजिंग अंगमो को पुरस्कार मिलेगा। विश्व विजेता कबड्डी की टीम को भी सम्मानित किया जाएगा विश्व विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम की हिमाचल से संबंध रखने वाली खिलाड़ी रितू नेगी, साक्षी वर्मा, पुष्पा ठाकुर, भावना देवी और चंबा ठाकुर को भी कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया जाएगा।