हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के समरहिल में बीती रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। इसकी पुष्टि एसपी शिमला गौरव सिंह ने की है। समरहिल के MI रूम के पास दुर्घटनाग्रस्त कार आज दोपहर तक किसी ने नहीं देखी। दिन में 12 बजे के आसपास पुलिस को कार की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। अब दोनों मृतकों के शवों को खाई से बाहर निकाला जा रहा है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया। कार सड़क से करीब 100 मीटर नीचे खाई में गिरी। पुलिस ने घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है। अभी शवों की पहचान नहीं सूचना के अनुसार- मरने वाले लोग चंडीगढ़ के बताए जा रहे है। हालांकि, अभी शवों की पहचान नहीं हो पाई। बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार लोगों के बच्चे समरहिल में पढ़ाई करते हैं और वह उनसे मिलने आए थे। इससे हादसे के वक्त कार में ड्राइवर और एक अन्य ही सवार थे। इस खबर को हम अपडेट कर रहे है।

Spread the love