हिमाचल प्रदेश के मध्य और अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अप्रैल माह में ठंड लौट आई है। बीते कुछ घंटों से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो रही है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, राज्य के कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाएं और ओलावृष्टि को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आज चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में हल्की गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं मैदानी इलाको में मौसम साफ रह सकता है। लेकिन आगामी कल के लिए कुल्लू, मंडी, शिमला और सोलन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन स्थानों पर गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। 7 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। वहीं 7 अप्रैल को मौसम एक बार फिर मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके चलते पूरे प्रदेश में बारिश बर्फबारी होगी। imd ने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन कई स्थानों पर गरज-चमक, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इसका प्रभाव 8 अप्रैल तक देखने को मिलेगा। कई जिलों में बारिश के आसार इस दौरान प्रदेश के अधिकांश जिलों, जिनमें ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में बारिश होने के आसार है। प्रदेश में बारिश व बर्फबारी के चलते कई क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी शिमला समेत कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लोगों को ठंड सता रही है। वहीं मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और बिजली गिरने की स्थिति में खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है।

Spread the love