हिमाचल में वाहनों पर बढ़ाए एंट्री टैक्स का मामला मंगलवार को एक बार फिर से विधानसभा में गूंजा। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वह स्थिति को देखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से फिर बातचीत करेंगे। उन्होंने पहले ही टोल दरें कम करने के निर्देश दे रखे है। विधानसभा में यह मामला भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने पॉइंट ऑफ ऑर्डर के तहत उठाया। रणधीर ने कहा कि एंट्री टैक्स की नई दरें आज आधी रात से लागू हो रही हैं। इसके चलते कल से बॉर्डर एरिया में हालात बिगड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में इस फैसले के खिलाफ विरोध शुरू हो गया है। वहां के लोगों ने चेतावनी दी है कि कल से हिमाचल के वाहनों को पंजाब में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इससे बॉर्डर एरिया में कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ने सोमवार को भी सदन में इस मुद्दे को देखने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक स्थिति को संभालने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। CM बोले- तनाव या विरोध की आधिकारिक जानकारी नहीं इस पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सरकार के पास सीमा क्षेत्रों में किसी तरह के तनाव या विरोध की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एंट्री टैक्स केवल बड़े वाहनों पर बढ़ाया गया है और सरकार टैक्स के रैशनलाइजेशन पर भी विचार कर रही है। इसी मामले में आज बीजेपी विधायकों ने भी विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। 100 से 280 रुपए तक बढ़ाया टोल, पंजाब-हरियाणा के लोग भड़के बता दें कि राज्य सरकार ने एंट्री टैक्स की दर्रों में 100 से 280 रुपए तक का इजाफा किया है। इससे पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा के लोग खासकर टैक्सी ऑपरेटर भड़क उठे है। हिमाचल के एंट्री टैक्स के विरोध में पंजाब सरकार ने भी हिमाचल के वाहनों पर टैक्स लगाने के संकेत दिए है। बॉर्डर एरिया में चार-पांच दिन से हो रहे प्रदर्शन हिमाचल सरकार के इस फैसले के विरोध में बीते चार-पांच दिनों के दौरान हिमाचल के साथ लगते पंजाब और हरियाणा के बॉर्डर पर दोनों राज्यों के लोगों ने धरने-प्रदर्शन किए है। आज रात 12 बजे के बाद हिमाचल के वाहनों की एंट्री रोक देने के चेतावनी दे रखी है। ऐसे में सीएम सुखविंद सिंह सुक्खू यदि जल्द इसका समाधान नहीं निकालते तो कल से बॉर्डर एरिया पर हालात बिगड़ सकते है। पड़ोसी राज्यों के साथ लगते हिमाचल के प्रमुख एंट्री पाइंट पंजाब और हिमाचल की सीमा पर एंट्री पॉइंट ऊना – मैहतपुर ऊना – गगरेट कांगड़ा – पठानकोट (कंडवाल/नूरपुर) चंबा – पठानकोट मार्ग बिलासपुर – नंगल/आनंदपुर साहिब यह सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले एंट्री पॉइंट हैं। हरियाणा और हिमाचल की सीमा पर एंट्री पॉइंट परवाणू – कालका (NH-5) बद्दी– बरोटीवाला – नालागढ़ (औद्योगिक क्षेत्र) पांवटा साहिब – यमुनानगर/जगाधरी उद्योग और व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण रूट। उत्तराखंड और हिमाचल की बाउंड्री पर एंट्री पॉइंट पांवटा साहिब – विकासनगर-देहरादून रोहड़ू – त्यूनी (चकराता क्षेत्र) किन्नौर – उत्तरकाशी साइड (कम इस्तेमाल) जम्मू-कश्मीर और हिमाचल की सीमा पर एंट्री पॉइंट चंबा – भद्रवाह (डोडा) लाहौल-स्पीति – जांस्कर साइड (सीजनल) ये रूट ज्यादातर पहाड़ी और मौसम पर निर्भर होते हैं। चंडीगढ़ और हिमाचल की बॉउंड्री पर एंट्री पॉइंट परवाणू – पंचकूला/चंडीगढ़ हिमाचल में आने का सबसे व्यस्त और मुख्य प्रवेश मार्ग।

Spread the love