विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर किन्नौर जिला के रिकांगपिओ स्थित क्षेत्रीय अस्पताल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य डॉ. सूर्या बोरस नेगी को टी.बी. उन्मूलन अभियान में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। 2021 और 2025 में किया जा चुका है पुरस्कृत डॉ. नेगी को यह सम्मान तीसरी बार मिला है। इससे पहले उन्हें वर्ष 2021 और 2025 में भी इसी अभियान के लिए पुरस्कृत किया जा चुका है। यह उपलब्धि स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति उनके समर्पण को दर्शाती है। सम्मान ग्रहण करने के बाद डॉ. बोरस नेगी ने कहा कि उनके पेशे के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ही उनका आदर्श वाक्य है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी टीम को देते हुए कहा कि स्टाफ के सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। उन्होंने बताया कि 2021, 2025 और 2026 में मिले ये पुरस्कार उनके और उनके स्टाफ के लिए गौरव का विषय हैं। सीएमओ सहित अन्य अधिकारियों ने की सराहना कार्यक्रम के दौरान डॉ. नेगी ने ‘हां, हम टीबी खत्म कर सकते हैं’ का नारा दिया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों से जिला और प्रदेश को जल्द ही टी.बी. मुक्त किया जा सकेगा। इस कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. राकेश नेगी, जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रवीण शर्मा, जिला क्षय अधिकारी डॉ. सुधीर नेगी, चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. अविनाश नेगी और डॉ. स्वाति नेगी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने डॉ. नेगी और उनकी टीम के प्रयासों की सराहना की।