हिमाचल प्रदेश में बीते 35 घंटों से रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी हो रही है। राज्य में इससे कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और दिसंबर-जनवरी जैसी ठंड फिर से लौट आई है। मौसम विभाग ने आज भी राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, बर्फबारी, ओलावृष्टि और तेज़ तूफान का अलर्ट जारी किया है। मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बिलासपुर, कुल्लू और सोलन जिलों में येलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। कल से कमजोर पड़ेगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस मौसम विभाग के अनुसार, कल से वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर पड़ने लगेगा, जिसके चलते केवल अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ही हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी रहेगी। हालांकि फिलहाल मौसम के तेवर सख्त बने हुए हैं और पर्वतीय इलाकों में लगातार बर्फबारी का असर देखा जा रहा है। तापमान में भारी गिरावट बीते दो दिनों से हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण प्रदेश के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। ऊना में अधिकतम तापमान सामान्य से 12.2 डिग्री नीचे गिरकर 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंडी का पारा सामान्य से 9.7 डिग्री नीचे लुढ़का भुंतर में तापमान 8.4 डिग्री की गिरावट के साथ 15.4 डिग्री, सुंदरनगर में 8.2 डिग्री की गिरावट के बाद 18.4 डिग्री और मंडी में 9.7 डिग्री की गिरावट के बाद 18.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोलन में भी तापमान सामान्य से 9.4 डिग्री नीचे गिरकर 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Spread the love