हिमाचल की राजधानी शिमला में युवा कांग्रेस (युकां) कार्यकर्ताओं ने वीरवार को कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से राजभवन तक आक्रोश रैली निकाली। कांग्रेस के ‘वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान’ के तहत युकां कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए राजभवन पहुंचे। यहां पर प्रदर्शनकारियों ने जब गवर्नर हाउस के बाहर लगे बैरिकेड्स की तरफ बढ़ रहे थे तो पुलिस जवानों ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। तब हल्की धक्का-मुक्की भी देखने को मिली। युकां कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री और इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) के खिलाफ नारेबाजी की। राज्यपाल RSS के लोगों को बढ़ावा दे रहे: छत्तर सिंह इस दौरान, युकां अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर ने हिमाचल के राज्यपाल पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा- हिमाचल यूनिवर्सिटी शिमला, नौणी और कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में उन्होंने हमेशा आरएसएस के लोगों को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा- नौणी यूनिवर्सिटी के कुलपति पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दो बार प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। BJP अध्यक्ष की बेटी के दो जगह वोट: युका अध्यक्ष छत्तर सिंह ने कहा- हिमाचल में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव आ रहे हैं। भाजपा के लोग जगह-जगह फर्जी वोट बना रहे हैं। इसलिए, युकां राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने आए थे। मगर राजभवन के बाहर उन्हें कहा गया कि प्रदर्शन की अनुमति नहीं है, जबकि उन्होंने बीते कल ही परमिशन ली थी। बूथ लेवल तक वोट चोरी अभियान लेकर जाएंगे युकां अध्यक्ष ने कहा- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की बेटी डॉ. स्वाति बिंदल पुत्री राजीव बिंदल नाम से सोलन में भी वोट बना हुआ, जबकि नाहन में डॉ. स्वाति बिंदल का वोट पुत्री राम अवतार बिंदल नाम से बना हुआ है। उन्होंने कहा- जब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष फर्जी वोट बना सकते हैं तो दूसरे लोग क्यों नहीं। उन्होंने कहा- इंडियन नेशनल यूथ कांग्रेस के निर्देशानुसार, वोट चोरी अभियान को बूथ लेवल तक पहुंचाएगी।

Spread the love