हिमाचल के किन्नौर जिले की छात्रा नन्या नेगी शुराग ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। उन्होंने ओडिशा में आयोजित प्रतिष्ठित एकलव्य राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। नन्या नेगी शुराग किन्नौर के रल्ली गाँव की निवासी हैं। वह निचार एकलव्य स्कूल में 12वीं की मेडिकल की छात्रा हैं। नन्या रिकांगपिओ में ले रही कोचिंग नन्या रिकांगपिओ स्थित बायुल शूटिंग क्लब में कोच महेश नेगी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके माता-पिता पूनम और विक्रम नेगी, बल्कि पूरे किन्नौर जिले को गर्व महसूस हुआ है।