हिमाचल प्रदेश में अगले सात दिनों तक मौसम साफ बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, राज्य में 21 नवंबर तक मौसम पूरी तरह शुष्क रहने का अनुमान है। प्रदेश के सभी जिलों, जिनमें शिमला, कुल्लू, मनाली, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, मंडी, कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना और सिरमौर शामिल हैं, के लिए कोई मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है। IMD के अनुसार, प्रदेश के कई हिस्सों में पारा शून्य के करीब या उससे नीचे दर्ज किया गया। ताबो में सबसे कम तापमान -6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। केलांग में न्यूनतम तापमान -2.9 डिग्री सेल्सियस, कुक्सेरी में -4.1 डिग्री सेल्सियस और कल्पा में 1 डिग्री सेल्सियस रहा। मैदानी इलाकों में पारा 8 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में कोई बदलाव नहीं शिमला में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस, मनाली में 2.7 डिग्री सेल्सियस, धर्मशाला में 10.4 डिग्री सेल्सियस और सोलन में 3 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया है, हालांकि अधिकांश स्थानों पर पारा सामान्य से 1 से 3 डिग्री नीचे रहा। वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो ऊना में सबसे अधिक 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धौलाकुआं, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और नाहन में अधिकतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मनाली, केलांग, कल्पा और कुक्सेरी जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दिन का तापमान 4 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अधिकतम तापमान में भी पिछले 24 घंटों में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं हुआ है। प्रदेश के नहीं हुई बारिश और बर्फबारी प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेश में कहीं भी बारिश या बर्फबारी नहीं हुई, जिससे शुष्क ठंड जारी है। बिलासपुर में मध्यम कोहरा दर्ज किया गया, प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहरे के कारण सुबह के समय विजिबिलिटी कम हो रही है। वही अगले 4-5 दिनों तक प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने का अनुमान है। तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, हालांकि उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में रात के तापमान में हल्की गिरावट जारी रह सकती है। मैदानी जिलों में कोहरा बढ़ने की संभावना है।

Spread the love