हिमाचल प्रदेश के चंबा में बीती रात को दो समुदाय के युवकों के बीच झड़प हो गई। इसके बाद, स्थानीय लोगों ने देर रात तक सिटी पुलिस चौकी का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस द्वारा गिरफ्तार एक आरोपी को पुलिस चौकी में ही पिटने का प्रयास किया। गुस्साई भीड़ पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करके चौकी के अंदर तक घुस गई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि दूसरे समुदाय के 20 से 25 लड़के बीती शाम करीब साढ़े पांच बजे बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर सुराड़ा मोहल्ले में पहुंचे। यहां पर उन्होंने मंदिर जा रहे तीन लड़कों के साथ मारपीट की। इससे, एक लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि बाइक सवारों ने सरेआम हथियार लहराए और हिंदुओं के देवी-देवताओं को गाली दी। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी के बाहर जुटी भीड़ सोशल मीडिया पर जैसे ही इसकी सूचना क्षेत्र में फैली तो रात 8 बजे तक आसपास के लोग सिटी पुलिस चौकी के बाहर जुटने शुरू हो गए। इसके बाद, स्थानीय लोगों ने तीन घंटे से अधिक समय तक चौकी के बाहर प्रदर्शन किया और सड़क पर बैठ गए। प्रदर्शनकारी आरोपी को उनके हवाले करने की मांग करते रहे। चंबा में रातभर तनावपूर्ण माहौल प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इससे शहर में तनावपूर्ण माहौल बन गया। तनावपूर्ण माहौल देखते हुए एएसपी हितेश लखनपाल और एसपी विजय सकलानी पुलिस बल के साथ खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने उचित कार्रवाई का भरोसा देकर प्रदर्शनकारियों को शांत किया। 2 घायल युवकों का चंबा में चल रहा उपचार इस मारपीट में दो युवक घायल हुए हैं। एक को ज्यादा चोटें बताई जा रही है, उसका चंबा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 25 से ज्यादा अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।