हिमाचल प्रदेश के मंडी और बिलासपुर जिला में आज कोहरा छाने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। यह चेतावनी मंडी की बल्ह घाटी और बिलासपुर के भाखड़ा डैम के आसपास के क्षेत्रों को दी गई है। इससे सुबह 10 बजे तक विजिबिलिटी 100 मीटर तक गिर सकती है। वहीं, प्रदेश में बीते तीन दिन से रात के तापमान में गिरावट आ रही है। इससे अधिक ऊंचे क्षेत्रों के साथ साथ साथ मैदानी इलाके भी ठंड की चपेट में आ रहे हैं। इस विंटर सीजन में पहली बार एक साथ प्रदेश के 23 शहरों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरा है। 6 शहरों का पारा 5 डिग्री से कम और 3 जगह माइनस में चला गया है। प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान भी नॉर्मल से 1.3 डिग्री नीचे चला गया है। ताबो का न्यूनतम तापमान माइनस 5.3 डिग्री, केलांग का पारा माइनस -2.5 और​​​​​​ कुकुमसैरी का माइनस -3.0 डिग्री सेल्सियस रह गया है। पहाड़ों पर इससे सुबह, शाम व रात के वक्त ठंड का एहसास होने लगा है। शिमला से ठंडी हुई मैदानी इलाकों की रातें मौसम में आए बदलाव की वजह से ​​​​​​​कांगड़ा, सोलन, मंडी, हमीरपुर की रातें शिमला से भी ज्यादा ठंडी हो गई है। शिमला का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि कांगड़ा का 7.6 डिग्री, सोलन का 5.8, कांगड़ा का 7.6 , मंडी का 8.7 डिग्री और हमीरपुर का 7.4 डिग्री तक गिर चुका है। अगले 6 दिन खिलेगी धूप मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में अगले छह दिन तक धूप खिली रहेगी। इस दौरान बारिश व बर्फबारी के कोई आसार नहीं है। इससे दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा रहेगा। मगर रात का तापमान अधिक ऊंचे व मैदानी इलाकों में सामान्य से थोड़ा कम रहेगा।

Spread the love