हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के पांच पांडव वाले बयान पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कि पांच गुटों में बंटी भाजपा खुद को कलयुगी पांडव के रूप में प्रदर्शित करने की कोशिश कर रही है। सीएम सुक्खू ने कहा कि पांडव सत्य और अधिकार की लड़ाई लड़ते थे, जबकि भाजपा झूठ की लड़ाई लड़ रही है। पांच गुटों में बंटी भाजपा अपने-अपने गुट को मजबूत करने के लिए इस तरह के षड्यंत्र कर रही है। सीएम ने कहा कि BJP अपने लिए क्या कह रही है, इस पर में कुछ नहीं कहना चाहता, लेकिन पांच गुटों में बंटी भाजपा से यह पूछना चाहिए कि क्या आपने हिमाचल प्रदेश के अधिकारों की लड़ाई लड़ी है। एक बार भी भाजपा केंद्र के पास नहीं गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो 1500 करोड़ रुपए देने की घोषणा की थी, वह अभी तक पूरी नहीं हुई है। सीएम ने फिर दोहराया कि अगर भाजपा, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री के पास जाना चाहती है, तो प्रदेश सरकार और उनका पूरा मंत्रिमंडल भी उनके नेतृत्व में हिमाचल के हितों के लिए केंद्र सरकार के पास जाने को तैयार है। लेकिन उसका क्या हुआ? यह सब सिर्फ दिखावे के लिए है। प्रदेश में जब से आपदा आई है, एक बार भी भाजपा केंद्र के पास नहीं गई है। विधानसभा में साल 2023 में खुद प्रस्ताव लाया था और बाद में उसी प्रस्ताव के खिलाफ खड़े होकर विधानसभा में वाक आउट कर दिया। अब अपनी नाकामी छिपाने के लिए खुद को कलयुगी पांडव के रूप में प्रदर्शित करने की कोशिश की जा रही है। सीएम सुक्खू ने कहा कि पांडव सत्य और अधिकार की लड़ाई लड़ते थे, जबकि भाजपा झूठ की लड़ाई लड़ रही है। पांच गुटों में बंटी भाजपा अपने-अपने गुट को मजबूत करने के लिए इस तरह के षड्यंत्र कर रही है। आपदा से निपटने के लिए मदद मांगिए उन्होंने भाजपा को सलाह दी कि सभी गुटों को एकजुट करके प्रधानमंत्री के पास जाइए और आपदा से निपटने के लिए मदद मांगिए। प्रदेश सरकार उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में जाने के लिए तैयार है। यह सब सिर्फ ध्यान बांटने के लिए किया जा रहा है — लोकोक्तियां याद कर लेते हैं और फिर अपने आप को बड़ा साबित करने की कोशिश करते हैं। सीएम ने कहा कि अब पिछले दिनों जयराम ठाकुर ने कहा कि “इतना बड़ा नेता है तो सीटें जिताकर लाइए” — यह मैंने थोड़ी कहा, यह तो जयराम जी ने कहा। वह भी गुटबाजी की ही बात थी। मंडी में अनुराग ठाकुर को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाने व भविष्य का नेता कैसा हो के नारे लगे थे” तो जयराम ने भी ठीक कहा कि “मैंने 10 में से 9 सीटें जिताकर दी हैं।” भाजपा गुटों में बंटी हुई है, और ध्यान बांटने के लिए इस तरह की बातें की जा रही हैं। सीएम सुक्खू ने कहा कि भाजपा को प्रदेश हित की बात करनी चाहिए, हिमाचल प्रदेश के अधिकारों की बात करनी चाहिए। पिछली जयराम सरकार ने जो प्रदेश की संपदा को नीलाम किया है, उसके तथ्य बहुत जल्द जनता के सामने लाए जाएंगे। वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान की प्रतियां भेजी दिल्ली मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस के देश व्यापी वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत हिमाचल प्रदेश में एकत्रित की गई हस्ताक्षर प्रतियां दिल्ली रवाना की है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित कांग्रेस कार्यालय से उन्होंने हरी झंडी दिखाकर दिल्ली रवाना किया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस अभियान के तहत 1 लाख लोगों के हस्ताक्षर करवाने का लक्ष्य दिया गया था, प्रदेश कांग्रेस ने उसे आगे बढ़कर कार्य किया है और आज शिमला से 1,43 000 हस्ताक्षरों के साथ प्रतियां दिल्ली भेजी गई है।