हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र के कुल्लू में भारत के स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा, ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। कुल्लू के अटल सदन आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान इस गीत के योगदान के बार में बताया। कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम्’ के महत्व को दर्शाते हुए देशभक्ति के रंग में रंगा माहौल था। बीजेपी के प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व मंत्री विपिन परमार ने ‘वंदे मातरम्’ के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि इस रचना ने स्वतंत्रता सेनानियों को एकजुट किया और उनमें नई ऊर्जा का संचार किया। ‘वंदे मातरम्’ सुनते ही स्वतंत्रता सेनानी ‘राष्ट्र प्रथम’ के भाव से प्रेरित होकर कुछ भी करने को तत्पर रहते थे। वंदेमातरम में अखंड भारत की आत्मा उन्होंने बताया कि बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने 1875 में इसकी रचना की थी, और 1896 में रवींद्र नाथ टैगोर ने पहली बार इसे सार्वजनिक रूप से गाया था। उन्होंने ‘वंदे मातरम्’ को केवल एक गीत नहीं, बल्कि अखंड भारत की आत्मा के रूप में वर्णित किया।
उन्होंने बाल गंगाधर तिलक, लाला लाजपत राय, सुभाषचंद्र बोस और भगत सिंह जैसे महापुरुषों द्वारा इसे अपने संघर्ष का मंत्र बनाने की बात याद दिलाई। इसकी शक्ति के कारण ही ब्रिटिश शासन ने इसे प्रतिबंधित कर दिया था। केंद्र सरकार द्वारा इसकी 150वीं वर्षगांठ मनाने के निर्णय को उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। यह आयोजन नहीं अखंड भारत की भावना जगाने का संदेश है पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने करोड़ों राष्ट्रभक्तों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि भारत को आज़ाद करने में राष्ट्र प्रेम और राष्ट्र भक्ति प्रवाहित करने वाली ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में शामिल होना गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन मात्र नहीं है, बल्कि हर भारतीय के लिए राष्ट्र भक्ति, राष्ट्रीय समरसता, और अखंड भारत की भावना को जगाने का संदेश है। वंदेमातरम ने स्वतंत्रता आंदोलन को स्वर दिया कुल्लू जिला अध्यक्ष अमित सूद ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ ऐसे शब्द हैं, जिन्हें सुनने मात्र से आज भी हर भारतीय का सीना गौरव से चौड़ा हो जाता है। उन्होंने कहा कि इस स्तुति ने आजादी के लिए संघर्ष करने वाले लगभग हर सेनानी को एकजुट किया और आजादी के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसने स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा को स्वर दिया। इस अवसर पर विधायक अनिल शर्मा, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, इंद्र गांधी, विधायक बंजार सुरेंद्र शौरी, संसदीय क्षेत्र के प्रभारी राकेश जमवाल लोकेंद्र कुमार, दिलीप ठाकुर, प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य, प्रियंता शर्मा, युवराज बोध, रवि ठाकुर, नरोतम ठाकुर, अखिलेश कपूर, भीमसेन शर्मा, दानवेंद्र सिंह, धनेश्वरी ठाकुर मौजूद थे।

Spread the love