हिमाचल के मंडी जिले में मांडव्य उत्सव का आगाज हो गया है। यह उत्सव 9 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। उत्सव का शुभारंभ मांडव शिला में हवन यज्ञ के साथ किया गया। इसके बाद राज माधवराय और बाबा भूतनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई।​​​​​​ महाशिव रात्रि के बाद यह नगर निगम की ओर से दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन हैं. 9 नवंबर तक चलने इस कार्यक्रम को इस बार नया करने के लिए पारंपरिक और सांस्कृतिक रूपों को महत्व दिया गया। निमंत्रण पत्र का मंडयाली बोली में छपवाया गया। गौरतलब है कि मंडी का नाम मांडव्य ऋषि के नाम पर ही पड़ा है। शोभायात्रा निकाली, बच्चों की प्रतियोगिता इसको लेकर आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। इसमें दर्जनों स्कूलों के बच्चों ने पारंपरिक वस्त्र पहनकर भाग लिया। यह शोभायात्रा राज माधवराय मंदिर से शुरू होकर छोटा पड्डल ग्राउंड में संपन्न हुई। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को ऐतिहासिक सेरी मंच पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक मिनट का समय दिया गया। विजेताओं का चयन कर उन्हें उत्सव के दौरान सम्मानित भी किया जाएगा। पारंपरिक रूप देने का प्रयास इसमें नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा, आयुक्त रोहित राठौर और सभी पार्षद गणों ने भाग लिया। नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने बताया कि निगम द्वारा दूसरी बार इस उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस बार आकर्षक व पारंपरिक स्वरूप देने के लिए कई नए प्रयास किए गए हैं। इसमें लोक संस्कृति और कलाओं को महत्व दिया गया। मंडयावली बोली में छपा निमंत्रण पत्र महापौर ने कहा कि उत्सव के लिए अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि की तर्ज पर निमंत्रण पत्र छपवाया गया है, जो पूरी तरह मंडयाली बोली में तैयार किया गया है। इस निमंत्रण पत्र में उत्सव का पूरा कार्यक्रम मंडयाली में छपा है और इसे आकर्षक बनाने के लिए मांडव ऋषि का चित्र भी अंकित किया गया है। ज्ञात हो कि इन्हीं मांडव्य ऋषि के नाम पर शहर का नाम मांडव्य नगर पड़ा था, जो बाद में मंडी कहलाया। 9 तक चलेगा सांस्कृति संध्या का कार्यक्रम महापौर ने आगे कहा कि उत्सव के दौरान 9 नवंबर तक सांस्कृतिक संध्याओं का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें स्कूली बच्चों सहित प्रदेश भर के पहाड़ी कलाकार भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि उत्सव के दौरान मंडी की संस्कृति पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

Spread the love