हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला आज से शुरू हो गया है। यह मेला मां रेणुका और भगवान परशुराम के पवित्र मिलन का प्रतीक माना जाता है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रेणुका पहुंच कर शोभायात्रा का शुभारंभ करना था। लेकिन बिहार गए सीएम सुक्खू हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के कारण सिरमौर नहीं पहुंच पाए। उनकी अनुपस्थिति में उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने भगवान परशुराम की पालकी को कंधा देकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार समेत जिला के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। क्षेत्र के सैकड़ों लोग भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए। झांकियों, लोक नृत्यों की मेले में रहेगी धूम मेले के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों, झांकियों, लोक नृत्यों, हस्तशिल्प प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। प्रदेश और पड़ोसी राज्यों से हजारों श्रद्धालु इस मेले में भाग लेने पहुंचते हैं। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम जिला प्रशासन की ओर से किए गए हैं। सीएम ने 29.50 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वर्चुअली रेणुका विधानसभा क्षेत्र में 29.50 करोड़ की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। CM सुक्खू ने सभी क्षेत्र वासियों व प्रदेश वासियों को श्री रेणुका जी मेले की शुभकामनाएं दी। मीडिया से बातचीत में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने प्रदेशवासियों को मेले की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि धार्मिक दृष्टि से यह मेला अत्यंत महत्वपूर्ण है और दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि मेले और त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति के प्रतीक हैं और ऐसे आयोजनों से परंपराएं जीवित रहती हैं। हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि सिरमौर जिला में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और प्रदेश सरकार यहां के विकास को लेकर पूरी तरह गंभीर है। मेले के बारे में जानें…