हिमाचल के शिमला स्थित शिलारू फल मंडी के सेब व्यापारी व उसके साथियों के 3.81 करोड़ रुपए लेकर कर्नाटक का व्यापारी लापता हो गया। ठियोग निवासी पीड़ित व्यापारी बलवीर कटोच ने कुमारसेन थाने में केस दर्ज कराया है। बलवीर कटोच ने बताया कि वह 20 जुलाई 2025 से शिलारू मंडी में सेब का थोक व्यापार कर रहे हैं। यहां कर्नाटक के बेंगलुरु नॉर्थ (आरटी नगर) मोहम्मद नाजिम भी व्यापार करता था। नाजिम ने उनसे सेब की सीजन में बड़ा सौदा किया था। इसमें बलवीर कटोच व चार अन्य व्यापारियों ने नाजिम को 42,264 सेब के कार्टन बेचे थे। 7.22 करोड़ का माल लिया, आधा भुगतान किया इनकी कीमत 7.22 करोड़ रुपए थी। इसमें से नाजिम ने 3.40 करोड़ रुपए का भुगतान किया, बाकी कुछ दिन में देने को कहा। लेकिन उसने लंबे समय तक पैसा नहीं दिया। 30 सितंबर को वह बिना बताए मंडी से गायब हो गया। उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। अब संपर्क भी नहीं हो रहा है उससे संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन वह नहीं मिला। अब व्यापारियों को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ। इसपर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी व्यापारी के खिलाफ 318(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Spread the love